Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, पैनासोनिक ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना एक नहीं दो स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट के लॉन्च किये हैं...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, पैनासोनिक ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना एक नहीं दो स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट के लॉन्च किये हैं. कम्पनी ने Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro को डुअल रियर कैमरा सेटअप और नौच डिस्प्ले के साथ पेश किया है. ये दोनों ही स्मार्टफोन स्टेनलेस बॉडी के साथ है और इसके फ्रंट डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास लगाया गया है. इसके अलावा पैनासोनिक के इस एलुगा सीरीज के फोन्स में इन्फ्रारेड फेस अनलॉक फीचर दिया गया है.
Third party image reference
आपको बता दें की एलुगा X1 और एलुगा X1 Pro के स्पेसिफिकेशन में कुछ खास अंतर नहीं है. इन फोन्स के स्टोरेज डिपार्टमेंट में थोड़ा-बहुत फर्क है. पैनासोनिक के इन स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स बताने से पहले आपको इनके कीमत की जानकारी दे देते हैं. पैनासोनिक एलुगा X1 की कीमत 22,990 रूपये रखी गयी है जबकि एलुगा X1 Pro की कीमत26,990 रूपये तय की गयी है.
Third party image reference
दोनों ही फोन को 10 अक्टूबर से रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जायेगा. एक बात और आपको बता दूँ कि एलुगा X1 के साथ कम्पनी Panasonic हेडफ़ोन देगी वहीँ एलुगा X1 प्रो के साथ वायरलेस चार्जर दिया जायेगा. ये फोन्स ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में ख़रीदे जा सकेंगे.
पैनासोनिक एलुगा X1 और एलुगा X1 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
दोस्तों जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया की इन दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है. इसलिए दोनों के स्पेसिफिकेशन आपको एकसाथ बता देता हूं. सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो पैनासोनिक एलुगा X1 और एलुगा X1 प्रो में 6.18 इंच का फुल एचडी+ नौच स्टाइल वाला डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है. दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक हिलियो P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं.
Third party image reference
यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो पैनासोनिक के एलुगा X1 में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है.जबकि एलुगा X1 प्रो में आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. वैसे दोनों ही फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी यूज किया जा सकता है. मेमोरी कार्ड 128GB तक का सपोर्ट करता है.
Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ देखें तो दोनों ही पैनासोनिक के फोन्स में 16MP और 5MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट साइड में 16MP का सेल्फी कैमरा भी दोनों स्मार्टफोन में सेटअप किया गया है. रियर कैमरा में कई फीचर्स दिए गए हैं जैसे ब्यूटी मोड, बुके इफ़ेक्ट, सीन रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, प्रोफेशनल मोड आदि. फ्रंट कैमरा में इन्फ्रारेड फेस अनलॉक फीचर दिया गया है जिससे कि ये फोन आधे सेकंड में ही अनलॉक हो जाया करेगा.
Third party image reference
पैनासोनिक एलुगा X1 और एलुगा X1 प्रो के फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में ही सेटअप किये गए हैं. फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, एम्बिएंट लाइट, कंपास, हॉल सेंसर और मैग्नेटोमीटर सेंसर इन स्मार्टफोन्स में हैं. बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो दोनों ही फोन में आपको 3000mAh की बैटरी मिलती है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات