Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, काफी लम्बे समय के अंतराल के बाद लेनोवो ने कोई स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है. कम्पनी ने अपने स्मार...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, काफी लम्बे समय के अंतराल के बाद लेनोवो ने कोई स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया है. कम्पनी ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आज भारत में दो नए स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ काफी कम कीमत में लॉन्च किया है. लेनोवो K9 चार कैमरे के साथ पेश किया गया है तो वहीँ दूसरा फोनलेनोवो A5 को दमदार 4000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में उतारा है. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि लेनोवो A5 बहुत पहले जून के महीने में लॉन्च हो गया था. हालाँकि उस समय ये सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ था.
लेनोवो K9 और लेनोवो A5 की कीमत-
Third party image reference
इन दोनों लेनोवो स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Lenovo K9 की कीमत मात्र 8,999 रूपये रखी गया है. ये सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. यह 3GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है. इस फोन को आप ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद सकेंगे. अब लेनोवो A5 की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लाया गया है. इसका पहला वेरिएंट 2GB रैम + 16GB स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत सिर्फ 5,999 रूपये है. जबकि दूसरा वेरिएंट 6,999 रूपये में लॉन्च किया है जो 3GB की रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ है. ये वाला फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा. दोनों ही फोन फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
लेनोवो K9 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
लेनोवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेक्स पर नजर डालें तो इस लेनोवो K9 में आपको 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में और 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन के साथ देखने को मिलता है. इस फोन फोन डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, यानी कि इसमें आप या तो दो सिम कार्ड या फिर एक सिम और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे. इस फोन में माइक्रो एसडी कार्ड 128GB तक सपोर्ट करता है.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को मीडियाटेक MT6762 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. फोटोग्राफी के लिए लेनोवो K9 में जबरदस्त डुअल रियर कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन में 13MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप है, और इसके फ्रंट में भी 13MP+5MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ LED फ़्लैश दी गयी है.
Third party image reference
लेनोवो K9 में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो फोन के बैक साइड में ही कैमरा के नीचे सेटअप किया गया है. इस फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट सेंसर भी दिया गया है. लेनोवो ने इसमें 3000mAh की बैटरी लगायी है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. और फोन की थिकनेस मात्र 7.95mm है.
लेनोवो A5 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
लेनोवो का यह बजट फोन Lenovo A5 जो है वो एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड ZUI 3.9 पर काम करता है. इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक MT6739 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
लेनोवो A5 दो प्रकार के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है. इस फोन का पहला और सबसे कम दाम का वेरिएंट 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ है, जबकि दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है. इस फोन में आप 256GB तक का माइक्रो एसडी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP का रियर कैमरा मोनोक्रोम फ़्लैश और f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है. इस फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट जैसे जरुरी सेंसर मौजूद हैं. फोन में बैटरी 4000mAh की है. लेनोवो A5 का वजन 160 ग्राम है और थिकनेस थोड़ी ज्यादा है. थिकनेस 9.8mm है.


No comments