Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) की कीमत भारत में होगी मात्र इतनी !

Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता होगा कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अपना और दुनिया का भी पहला 4 रियर कैमरा से...

Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता होगा कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अपना और दुनिया का भी पहला 4 रियर कैमरा सेटअप वाला फोन सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया था. इस फोन की ग्लोबल प्राइसिंग 599 यूरो से शुरू होती है जो करीब 50 हजार रूपये के आसपास होती है. हालाँकि हाल ही में कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर लिस्ट हुए इस फोन के सोर्स कोड से इंडियन प्राइस पता की गयी है.

Third party image reference
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी A9 (2018) की कीमत इंडिया में मात्र 39,000 रूपये होगी जो ग्लोबल प्राइस से 10 हजार रूपये कम है. और इस स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट भारत में लॉन्च होगा, वो है 6GB रैम वेरिएंट. दोस्तों, अगर इस कीमत पर सैमसंग इसे यहाँ लॉन्च करता है तो ये फोन लेटेस्ट वनप्लस 6T तो जबरदस्त टक्कर देगा.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर नजर डालें तो इस फोन में आपको 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में देखने को मिलेगा. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग का ये फोन दो वेरिएंट में है. एक 6GB रैम और एक 8GB रैम के साथ, हालाँकि दोनों ही वेरिएंट में इंटरनल स्टोरेज 128GB दी गयी है. गैलेक्सी A9 2018 में कम्पनी ने एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी है, आप 512GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो इस फोन का कैमरा ही तो सबसे खास फीचर है. सैमसंग ने इस फोन में चार रियर कैमरा सेट किया है. पहला कैमरा 24MP का है, दूसरा 10MP का, तीसरा 8MP का और चौथ रियर कैमरा 5MP का है. सभी रियर कैमरे वर्टिकली सेटअप किये हुए हैं. इसमें से पहला कैमरा 24MP वाला प्राइमरी कैमरा है जो f/1.7 अपर्चर के साथ है. 10MP वाला टेलीफ़ोटो कैमरा है, यह 2X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. 8MP वाला अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है और अंतिम 5MP वाला डेप्थ सेंसिंग कैमरा है. सैमसंग ने इस फोन के फ्रंट में 24MP का सिंगल सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ दिया है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) का फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक साइड में सेटअप किया हुआ है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte, wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, युएसबी टाइप सी पोर्ट, हेडफोन जैक आदि दी गयी है. फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अन्य जरुरी सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, RGB लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और एम्बिएंट लाइट उपलब्ध है. सैमसंग ने इस फोन में 3800mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है.

Latest Articles