Teknikal Raman : जी हां दोस्तों आपने बिलकुल ठीक सुना, रियलमी आज ही दिवाली से ठीक एक दिन पहले ही अपने दो स्मार्टफोन की कीमत को बढ़ा दिया है...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों आपने बिलकुल ठीक सुना, रियलमी आज ही दिवाली से ठीक एक दिन पहले ही अपने दो स्मार्टफोन की कीमत को बढ़ा दिया है. कम्पनी ने हजार रूपये तक इन फोन्स को महंगा कर दिया है. महज एक-दो दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि रियलमी अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में इजाफा दिवाली के बाद कर सकता है, लेकिन कम्पनी ने इतनी जल्दी कीमत बढ़ा दी जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था.
Third party image reference
आप सभी जानते ही हैं कि रियलमी अबतक कुल 4 स्मार्टफोन ही अपने ब्रांड के नाम से लॉन्च की है जो क्रमशः रियलमी 1, रियलमी 2, रियलमी 2 प्रो और रियलमी C1 है. इन चारों में से कम्पनी ने रियलमी 2 और लेटेस्ट बजट फोन रियलमी C1 की कीमत में बढ़ोतरी की है. रियलमी 2 के बेस वेरिएंट जिसमें 3GB रैम है उसे 500 रूपये महंगा किया गया है, अब यह फोन 8,990 रु के बजाय 9,499 रूपये में मिलेगा. इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Third party image reference
सबसे ज्यादा महंगा रियलमी C1 हुआ है, इसकी कीमत 1000 रूपये बढ़ायी गयी है. यह फोन अब 7,999 रूपये में खरीदना पड़ेगा. पहले यह स्मार्टफोन मात्र 6,999 रूपये में खरीदने के लिए उपलब्ध था. आपको बता दें कि यह फोन सितम्बर में रियलमी 2 प्रो के साथ लॉन्च हुआ था. कम्पनी ने दिवाली से पहले ही इतना बड़ा फैसला कर लिया. अब तो शायद जल्द ही कम्पनी रियलमी 2 प्रो का दाम भी बढ़ा देगी. फ्लिप्कार्ट पर जाकर आप रियलमी 2 और रियलमी C1 को देख सकते हैं. ये दोनों बढ़ी हुई कीमत के साथ नजर आ रहा है.
Third party image reference
