Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वीवो Y95 लॉन्च हुआ 20MP सेल्फी कैमरा और 4030mAh की दमदार बैटरी के साथ

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपने Y सीरीज का एक और हैंडसेट जिसका नाम Vivo Y95 रखा है, उसे लॉन्च कर दिया...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अपने Y सीरीज का एक और हैंडसेट जिसका नाम Vivo Y95 रखा है, उसे लॉन्च कर दिया है। हालांकि इसे अभी सिर्फ फिलीपींस मार्केट में पेश किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन के हाइलाइटिंग फीचर्स हैं डुअल रियर कैमरा सेटअप, 4030mAh की बड़ी बैटरी और 20 मेगापिक्सेल का शानदार सेल्फी कैमरा।
कीमत की बात करें तो वीवो Y95 को फिलीपींस में PHP 13,999 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन रुपये में लगभग 19,184 रु होती है। जल्द ही इंडिया में भी ये स्मार्टफोन दस्तक दे देगा। और मेरे मुताबिक इसकी कीमत भारत में 18,990 रुपये रखी जा सकती है। यह फोन ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए फिलीपींस में उपलब्ध हुआ है। वहां ये फोन ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम से सेल किया जाएगा।
वीवो Y95 का फुल स्पेसिफिकेशन-
कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी फुल व्यू वाटरड्राप/ हैलो नौच डिस्प्ले दिया है। इसी हैलो नौच में फ्रंट सेल्फी कैमरा सेटअप किया गया है। यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इस फोन में डुअल सिम स्लॉट दी गयी है।
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो कंपनी ने इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया है। इस फोन में 4GB की रैम के साथ इंटरनल मेमोरी 64GB दी गयी है। वीवो ने इस हैंडसेट में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की फैसिलिटी भी दी है। इसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं।
अब वीवो Y95 के कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ नजर डालें तो इसमें आपको 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश और PDAF सपोर्ट के साथ मिल जाता है। वहीं फ्रंट में 20MP का काफी लाजवाब सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ मिलता है। इस फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक साइड में ही दिया गया है और फोन में बैटरी 4030mAh की लगाई गयी है।

Latest Articles