Teknikal Raman: चीन की स्मार्टफोन कम्पनी इस समय अपने ही देश में ढेर सारे फोन लॉन्च कर रही है. अभी हाल ही में कम्पनी ने विवो Y95 लॉन्च किय...
Teknikal Raman: चीन की स्मार्टफोन कम्पनी इस समय अपने ही देश में ढेर सारे फोन लॉन्च कर रही है. अभी हाल ही में कम्पनी ने विवो Y95 लॉन्च किया था, इसके बाद विवो ने एक और नया फोन बजट केटेगरी का चीनी मार्केट में उतारा है. इस फोन का नाम विवो Z1 लाइट रखा गया है. यह स्मार्टफोन दिखने में बिलकुल प्रीमियम लगता है लेकिन फीचर्स तो बजट रेंज के ही मिलते हैं.
Third party image reference
विवो Z1 लाइट की कीमत की बात करें तो इसे चीन में CNY 1098 में पेश किया गया है जो इंडियन रूपये के हिसाब से करीब 11,400 रूपये होती है. अगर यह फोन भारत में आता है तो इसकी कीमत मेरे ख्याल से 10,990 रूपये रखी जा सकती है. चीन में इस फोन को ब्लैक, पर्पल और लाल कलर में ख़रीदा जा सकता है. कम्पनी ने इस फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया है.
Third party image reference
इस नवीनतम स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 6.26 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वाल्कौक्म स्नैपड्रैगन 626 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. विवो Z1 लाइट में 4GB की रैम के साथ 32GB की स्टोरेज स्पेस दी गयी है. इस फोन में आप 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो विवो के इस लेटेस्ट फोन में 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट साइड में 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है. इस कैमरे के साथ ढेर सारे फीचर्स दिए गए हैं जैसे प्रोफेशनल मोड, पैनोरमा, ब्यूटी, AR शूट, ब्लर मोड आदि. फोन के बैक साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसमें बैटरी 3260mAh की लगी है. विवो Z1 लाइट का वजन 149.3 ग्राम है और थिकनेस 7.89mm है.
Third party image reference
