Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग गैलेक्सी M10 और गैलेक्सी M20 की कीमत का हुआ खुलासा, शुरुआती कीमत होगी सिर्फ 9,500 रु

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम चल ही गया होगा कि साउथ कोरिया की ये स्मार्टफोन कम्पनी जिसका नाम सैमसंग है, वह इस नए गैलेक्सी M सीरीज मे...

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम चल ही गया होगा कि साउथ कोरिया की ये स्मार्टफोन कम्पनी जिसका नाम सैमसंग है, वह इस नए गैलेक्सी M सीरीज में दो-तीन फोन लॉन्च करने वाली है. और कम्पनी ने गैलेक्सी J सीरीज को रिप्लेस करके M सीरीज को लाया है, ये बात भी आपको पता चल ही गया होगा. एक लेटेस्ट रिपोर्ट जो news एजेंसी आईएएनएस की तरफ से है, उसके मुताबिक गैलेक्सी M10 स्मार्टफोन की कीमत महज 9,500 रूपये या इसके करीब ही होगी. और इसके अलावा जो गैलेक्सी M20 है, उसकी कीमत 15,000 रूपये के आसपास हो सकती है.

Third party image reference
सैमसंग ने इस नए सीरीज को शाओमी के किफायती और बजट फोन रेडमी को टक्कर देने के लिए निकाला है. शाओमी इस समय इंडिया में नंबर एक पोजीसन पर बरक़रार है. सैमसंग इसी M सीरीज फोन्स की बदौलत फिर से अपनी बादशाहत वापस पाने की कोशिश कर रही है. आपको बता दें कि इस गैलेक्सी M सीरीज स्मार्टफोन में आपको J सीरीज से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे और कीमत भी रेडमी फोन्स के टक्कर की होगी. खबर है कि M सीरीज में इनफिनिटी V नौच डिस्प्ले दिया जायेगा, इस तरह सैमसंग का ये पहला फोन होगा जो नौच डिस्प्ले के साथ आयेगा.

Third party image reference
रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कोरिया की ये कम्पनी इसी माह जनवरी में ही गैलेक्सी M सीरीज के गैलेक्सी M10, गैलेक्सी M20 और गैलेक्सी M30 को लॉन्च करेगी. और हाल ही में खबर मिली थी कि गैलेक्सी M30 में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी. वहीँ इन सभी में प्रोसेसर Exynos का ही लगाया जा सकता है जो कि सैमसंग ने खुद बनाया है. गैलेक्सी M10 में 6 इंच या इससे थोड़ा ज्यादा बड़ा डिस्प्ले हो सकता है. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इसमें 6.13 इंच का डिस्प्ले होगा. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी जा सकती है.


Latest Articles