Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग के Galaxy A7 (2018) और चार रियर कैमरे से लैस Galaxy A9 की कीमत में हुई भारी गिरावट

विश्व प्रसिद्ध कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अपने दो चर्चित फोन की कीमत में कटौती की है. कम्पनी ने इंडिया में  गैलेक्सी A7 (2018) ...

विश्व प्रसिद्ध कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने अपने दो चर्चित फोन की कीमत में कटौती की है. कम्पनी ने इंडिया में गैलेक्सी A7 (2018) और गैलेक्सी A9 (2018) की कीमत में भारी गिरावट कर दी है. ये फोन्स पिछले साल लॉन्च किये गए थे. गैलेक्सी A7 में जहाँ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है तो वही गैलेक्सी A9 में क्वैड रियर कैमरा है यानी 4 रियर कैमरा सेटअप, और ये फोन दुनिया का पहला फोन है जो 4 रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था. अब चलिए जानते ही इन फोन्स में कितनी कटौती हुई है और नई कीमत कितनी हो गयी है.

Third party image reference
सबसे पहले गैलेक्सी A7 (2018) की ही बात करें तो ये स्मार्टफोन जब लॉन्च किया गया था तो इसकी कीमत 23,990 रूपये से शुरू होती थी, ये कीमत बेस वेरिएंट की थी जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है. इस वेरिएंट की कीमत में पुरे 5000 रूपये की गिरावट की गयी है, इसलिए अब ये सिर्फ 18,990 रूपये में मिलेगा. वहीँ इसका एक और वेरिएंट है जिसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मौजूद है, उसकी कीमत 28,990 से घटाकर 22,990 रूपये कर दी गयी है, यानी कुल 6000 रूपये की भारी कटौती.

Third party image reference
अब क्वैड कैमरा वाले सैमसंग गैलेक्सी A9 (2019) की बात करते हैं. इस फोन का पहला वेरिएंट जैसा कि आपको भी पता होगा कि 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत पूरे 3000 रूपये घटी है. अब ये फोन 36,990 रूपये की बजाय 33,990 रूपये में ख़रीदा जा सकता है. गैलेक्सी A9 का भी दूसरा वेरिएंट है जिसे टॉप एंड वेरिएंट भी कह सकते हैं. इस दुसरे वेरिएंट की कीमत भी 3 हजार कम हुई है. अब इसकी कीमत 36,990 रूपये है. इस वेरिएंट की लॉन्च प्राइस 39,990 थी. इसमें 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज स्पेस है.

Third party image reference

Latest Articles