शाओमी इस समय अपने सभी 2018 के फोन्स की कीमत में कटौती करने पर लगी हुई है. आज एक बार फिर कम्पनी ने एक और रेडमी फोन की कीमत घटा दी है. शाओ...
शाओमी इस समय अपने सभी 2018 के फोन्स की कीमत में कटौती करने पर लगी हुई है. आज एक बार फिर कम्पनी ने एक और रेडमी फोन की कीमत घटा दी है. शाओमी ने आज रेडमी 6 की कीमत में कटौती कर दी है. इस फोन की नई कीमत बताने से पहले आपको ये बता दें कि हाल ही में शाओमी के रेडमी 6 प्रो, रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी Y2 और मी A2 की भी कीमत में गिरावट की जा चुकी है, अगर आप इन सबके नयी कीमत जानना चाहते हैं तो आप हमारे पुराने न्यूज में पता कर सकते हैं. अब चलिए जानते है रेडमी 6 की कीमत कितनी कम हुई और अब क्या है कीमत !
Third party image reference
दोस्तों, शाओमी रेडमी 6 जो स्मार्टफोन है ये एक बजट सेगमेंट का फोन माना जाता है. ये फोन भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ था. इस फोन का पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है. इस वेरिएंट की नई कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 7,999 रूपये हो गयी है. ये वेरिएंट वैसे तो इतने ही रूपये में लॉन्च हुआ था लेकिन बीच में इसकी प्राइस 500 रु बढ़ा दी गयी थी और अबतक ये 8,499 रूपये में बिक रहा था, पर अब फिर से 7,999 रु में ही मिलेगा.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 का एक और वेरिएंट है जो आता है 3GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ. इस वेरिएंट की कीमत में 500 रूपये की कटौती कर दी गयी है और ये वेरिएंट अब आप 8,999 रूपये में खरीद सकते हैं. ये वेरिएंट लॉन्च ही हुआ था 9,499 रूपये में. इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी थी जब 3GB रैम वेरिएंट की हुई थी. रेडमी 6 के दोनों वेरिएंट ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू रंग में मिलते हैं. इस फोन को आप मी डॉट कॉम, फ्लिप्कार्ट और ऑफलाइन स्टोर में नई प्राइस पर खरीद सकते हैं.



