जी हां दोस्तों, शाओमी ने Mi A2 की कीमत में इसबार भारी कटौती कर दी है. आपको पता होगा कि ये फोन इंडिया में 16,999 रूपये के शुरुआती कीमत पर...
जी हां दोस्तों, शाओमी ने Mi A2 की कीमत में इसबार भारी कटौती कर दी है. आपको पता होगा कि ये फोन इंडिया में 16,999 रूपये के शुरुआती कीमत पर अगस्त 2018 में लॉन्च हुआ था. इस फोन की कीमत पहले भी एकबार घट चुकी है, पिछले ही साल नवम्बर में इसकी कीमत एक हजार कम हो गयी थी. आज जब दूसरी बार इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है तो अब ये फोन मात्र 13,999 रूपये का रह गया है, क्योंकि इसबार कम्पनी ने पूरे 2000 रूपये इसकी कीमत में गिरावट कर दी है.
Third party image reference
आपको बता दें कि शाओमी मी A2 दो वेरिएंट में मिलता है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, इसी बेस वेरिएंट की कीमत अब सिर्फ 13,999 रूपये हो गयी है. जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ मिलता है, इस वेरिएंट को अब आप मात्र 15,999 रूपये में प्राप्त कर सकते हैं. जैसा कि आप सब जानते हैं कि शाओमी मी A2 गूगल के एंड्राइड वन प्रोग्राम पर बेस्ड है और जो एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है, हालाँकि अब इसे एंड्राइड 9.0 का अपडेट भी मिल चूका है. ये फोन मी A1 का सक्सेसर है.
Third party image reference
शाओमी मी A2 के कुछ फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको डुअल नैनो सिम स्लॉट मिल जाता है और ये फोन 5.99 इंच के फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है. इसका डिस्प्ले का aspect रेश्यो 18:9 है और पिक्सेल डेंसिटी 403ppi है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. ये डिवाईस 12MP और 20MP के डबल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिलता है, वहीँ फ्रंट में 20MP का सिंगल सेल्फी कैमरा सॉफ्ट LED फ़्लैश के साथ मौजूद है. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस फोन में आपको 3000mAh का बैटरी क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट के साथ मिल जाता है.



