चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज भारतीय बाजार में एक दमदार फोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Oppo R15 Pro है. इस फोन की खासियत है इसका ...
चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने आज भारतीय बाजार में एक दमदार फोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Oppo R15 Pro है. इस फोन की खासियत है इसका 19:9 aspect रेश्यो वाला डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, AI और VOOC फ़्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि ये फोन चीन में पिछले साल ओप्पो R15 ड्रीम नाम से लॉन्च हुआ था, वहीँ फोन इंडिया में R15 प्रो नाम से पेश किया गया है. इसकी बिल्ड क्वालिटी ऐसी है कि ये जलरोधक है. इस फोन में NFC पेमेंट सिस्टम भी है.
ओप्पो R15 प्रो की कीमत-
Third party image reference
इंडिया में ओप्पो R15 प्रो का एक ही वेरिएंट आया है जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, और जिसकी कीमत रखी गयी है 25,990 रूपये. ये स्मार्टफोन एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. इस स्मार्टफोन को आप कॉस्मिक पर्पल और रूबी रेड कलर ऑप्शन में ले सकते हैं. इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी अमेज़न पर दिया जा रहा है जैसे एक्सचेंज ऑफर में 8,938 रूपये तक का डिस्काउंट अपने पुराने फोन के बदले पा सकते हैं.
ओप्पो R15 प्रो के फीचर्स और स्पेक्स-
Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित कलर ओएस 5.0 पर चलता है. इस फोन में ओप्पो ने 6.28 इंच का फुल एचडी+ ऑन-सेल OLED डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया है. ये फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है जिसके साथ एड्रेनो 512 GPU है. रैम और स्टोरेज पर गौर करें तो इस हैंडसेट में आपको 6GB की रैम और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. साथ ही इसमें 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
ओप्पो R15 प्रो के फोटोग्राफी डिपार्टमेंट यानी कैमरा की बात करें तो ये स्मार्टफोन आपको 20MP और 16MP के डबल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिल जाता है. वहीँ फ्रंट में सेल्फी लवर्स के लिए 20MP का धांसू कैमरा मौजूद हैं. इसका कैमरा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस है. इसके अलावा भी बहुत सारे शानदार फीचर इसके कैमरे में आपको देखने को मिल जायेंगे जैसे AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0, आर्टिस्टिक पोर्ट्रेट मोड इत्यादि.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में ही सेटअप किया हुआ मिलता है. फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा इस फोन में accelerometer, एम्बिएंट लाइट, और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गए हैं. ओप्पो ने इसमें बैटरी 3430mAh की लगायी है जो VOOC फ़्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इस तकनीक से महज 5 मिनट की चार्जिंग से 2 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम हो जाता है. कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो R15 प्रो में 4G VoLTE, wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, NFC आदि उपलब्ध हैं.


