Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

देखिये मई 2019 में लॉन्च होने वाले दमदार स्मार्टफोन की लिस्ट और फीचर्स

दोस्तों, अप्रैल 2019 समाप्त होने वाला है और मई का महीना आने वाला है. इस अप्रैल माह में अबतक कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं और अभी कुछ और फो...

दोस्तों, अप्रैल 2019 समाप्त होने वाला है और मई का महीना आने वाला है. इस अप्रैल माह में अबतक कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं और अभी कुछ और फोन्स जैसे रियलमी 3, रेडमी Y3, लेनोवो Z6 प्रो मार्केट में आएंगे. लेकिन आज हम आपको उन दमदार स्मार्टफोन के बारे में बताएँगे जो मई 2019 में लॉन्च किये जायेंगे. तो चलिए बिना किसी देरी के अपकमिंग फोन के बारे में जानते हैं.

OnePlus 7


Third party image reference
पहला फोन जो मई में लॉन्च होगा वो है, वनप्लस 7. जी हां ये फोन ग्लोबल मार्केट में 14 मई को लॉन्च होने की उम्मीद है. यह एक फ्लैगशिप डिवाईस है. जिसमें 6.5 इंच का अमोलेड डिस्प्ले होगा. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस रहेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84GHz है. वनप्लस का ये स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ आयेगा. इसका डिस्प्ले वाटरड्राप स्टाइल वाले नौच के साथ होगा. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, प्राइमरी कैमरा 48MP का हो सकता है.

OnePlus 7 Pro


Third party image reference
दुसरे स्मार्टफोन की बात करें तो ये भी वनप्लस का ही है, और वनप्लस 7 का ही प्रीमियम वेरिएंट होगा. इसका नाम वनप्लस 7 प्रो है. यह फोन भी 14 मई को लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन में 6.71 इंच का सुपर ऑप्टिक डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन में होगा. यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप क्रमशः 48MP, 16MP और 8MP से लैस रहेगा. वनप्लस 7 प्रो एंड्राइड पाई 9.0 ओएस पर चलेगा. इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज हो सकती है. बैटरी 4000mAh की रहेगी जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा.

Google Pixel 3a और Pixel 3a XL


Third party image reference
मई में लॉन्च होने वाला एक और फोन है. यह फोन गुगल की तरफ से है. गुगल पिक्सेल 3a एक मिड रेंज फोन होगा जो 7 मई को ही लॉन्च किया जायेगा. गुगल इवेंट में इस फोन के साथ पिक्सेल 3a XL भी लॉन्च होगा. पिक्सेल 3a की बात करें तो इसमें 4GB रैम और 32GB स्टोरेज होगी. डिस्प्ले 5.6 इंच का होगा. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 670 या 710 हो सकता है. वहीँ पिक्सेल 3a XL में 6 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले होगा. 3000mAh की बैटरी लगी होगी. रैम इसमें भी 4GB होगी और स्टोरेज 64GB.

Asus Zenfone 6/6Z


Third party image reference
इन सबके अलावा आसुस का भी एक फोन अगले महीने लॉन्च होगा. जी हां आसुस जेनफोन 6 मार्केट में दस्तक देगा. 16 मई को ये फोन वेलेंशिया और स्पेन में लॉन्च होगा. यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आयेगा. रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा. इस फोन में बेजेल लेस पंच होल डिस्प्ले हो सकता है. आसुस जेनफोन 5Z में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 6GB की रैम होगी. इसमें 48MP का फ्रंट सेल्फी शूटर रहेगा.

Honor 20 Pro, 20 Lite और Honor 20i


Third party image reference
हुवावे की सब ब्रांड हॉनर 21 मई को अपना हॉनर 20 सीरीज फोन लॉन्च करेगी. लन्दन के इवेंट में हॉनर 20 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया जायेगा. साथ ही हॉनर 20 लाइट और 20i भी लॉन्च होगा. खबर है कि हॉनर 20 प्रो 4 रियर कैमरा सेटअप के साथ आयेगा. प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा. इस फोन का वाइड एंगल लेंस 20MP का और टेलीफ़ोटो लेंस 8MP का हो सकता है. इस फोन में बैटरी 3650mAh की होगी. रैम और स्टोरेज की बात करें तो हॉनर के इस फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिलेगा.

Samsung Galaxy Fold


Third party image reference
मई 2019 में सैमसंग का एक फोन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनेगा. क्योंकि कोरिया की ये कम्पनी अपना फर्स्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. ये स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड के नाम से जाना जायेगा. हाल ही में यह फोन देखा गया था. इसकी कीमत डेढ़ लाख रूपये के करीब है लेकिन इंडिया में इसकी कीमत 2 लाख रूपये के आसपास होगी.

Third party image reference
गैलेक्सी फोल्ड में दो स्क्रीन है. एक 4.6 इंच का और दूसरा 7.3 इन्च का. इसमें टोटल 6 कैमरा है. रियर साइड में 3 कैमरा सेटअप है. यह फोन 7nm पर बने ओका कोर प्रोसेसर से powered है. सैमसंग का यह फोन 12GB रैम 512GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. इस फोन में 4380mAh की बैटरी लगी होगी.

Third party image reference

Latest Articles