दोस्तों, शायद आपको याद हो कि अक्टूबर 2017 में धन धना धन ऑफर और पिछले साल के कई महीनों तक रिलायंस जियो ने 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर चलाया था. और यह ऑफर बहुत दिनों तक चलता रहा. इस ऑफर में 399 रूपये के प्लान से या इससे ऊपर के प्लान से रिचार्ज करने पर 400 रूपये का डिस्काउंट वाउचर दिया जाता था.
Third party image reference
ये वाउचर 50-50 रूपये के होते थे, यानी टोटल 8 वाउचर एकबार में मिलते थे. इन डिस्काउंट वाउचर को माय जियो ऐप पर अगले रिचार्ज में रिडीम किया जा सकता है. एक रिचार्ज में एक वाउचर ही अप्लाई होता है.आप में से अधिकतर ग्राहकों के जियो सिम में डिस्काउंट वाउचर अवश्य होंगे अगर आपने 399 रूपये या इससे ऊपर के प्लान से रिचार्ज कराया होगा.
Third party image reference
इन डिस्काउंट वाउचर को यूज करने की आखिरी तारीख 19 नवम्बर 2019 तय की गयी है. माय जियो ऐप में जब आप रिचार्ज के दौरान इस वाउचर को अप्लाई करेंगे तो वहीँ पर आपको आपके वाउचर की एक्सपायरी डेट दिख जाएगी. संभवतः सभी के वाउचर इसी दिन ख़त्म हो जायेंगे. इसलिए इन बचे हुए डिस्काउंट वाउचर का जितना हो सके लाभ उठा लीजिए.