Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

20 मई को लॉन्च होगा Redmi नोट 7 का नया अवतार, 48MP रियर कैमरे के साथ

जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, शाओमी इंडिया में रेडमी नोट 7 का एक नया अवतार लॉन्च करने वाला है. कम्पनी रेडमी नोट 7S नाम से एक स्म...

जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, शाओमी इंडिया में रेडमी नोट 7 का एक नया अवतार लॉन्च करने वाला है. कम्पनी रेडमी नोट 7S नाम से एक स्मार्टफोन 20 मई को लॉन्च करने वाला है जिसमें रेडमी नोट 7 प्रो की तरह 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा सेटअप होगा. आपको मालूम ही होगा कि रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो फरवरी में ही लॉन्च किया गया था. रेडमी नोट 7S में डुअल रियर कैमरा सेटअप तो होंगे, परन्तु अभी इस फोन के स्पेसिफिकेशन पता नहीं चले हैं. यह फोन नोट 7 से थोड़ा बढ़िया होगा.Image result for redmi note 7s
शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट करके अपने मी फैन्स को बताया था कि रेडमी नोट 7S हमारा अगला 48 मेगापिक्सेल कैमरे वाला फोन होगा. और उनके ट्वीट से ही कन्फर्म हुआ कि ये रेडमी नोट फोन 20 मई को लॉन्च किया जा रहा है. ये स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो के बीच का वेरिएंट होगा, यानी नोट 7 से थोड़ा ज्यादा बेटर और नोट 7 प्रो से थोड़ा कम. आने वाले इस नोट 7S के प्राइमरी कैमरा के बारे में तो पता चल गया लेकिन सेकेंडरी कैमरा के बारे में अभी भी कोई इनफार्मेशन नहीं है.Image result for redmi note 7s
रेडमी नोट 7S के अलावा शाओमी एक और फोन पर काम कर रही है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होंगे. हाल ही जारी किये गए एक टीजर में कम्पनी ने बताया कि वे एक स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर से powered एक फोन इंडिया में लाने वाले हैं. इसका मतलब शाओमी रेडमी नोट 7S लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद हमें एक और शाओमी स्मार्टफोन देखने को जल्द मिलेगा और वो शायद एक फ्लैगशिप डिवाईस हो सकता है जो वनप्लस 7 को टक्कर देने के लिए लाया जा रहा हो.Related image

Latest Articles