Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो A9x लॉन्च हुआ 6.5 इंच डिस्प्ले और 48MP कैमरा के साथ

ओप्पो ने अपने होमलैंड चीन में एक लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये फोन ओप्पो A9 का ही थोड़ा पावरफुल वेरिएंट है जिसे ओप्पो A9x नाम से ल...

ओप्पो ने अपने होमलैंड चीन में एक लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. ये फोन ओप्पो A9 का ही थोड़ा पावरफुल वेरिएंट है जिसे ओप्पो A9x नाम से लॉन्च किया गया है. चीन में ओप्पो A9 पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था और अब इसका ये नया अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च हुआ है. इस नए ओप्पो A9x स्मार्टफोन में 48MP का रियर कैमरा दिया गया है. ये फोन चीन में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है.
ओप्पो A9x की कीमत-
Image result for OPPO A9इस चीनी फोन की कीमत चीन में 1999 युआन यानी करीब 20,200 रूपये रखी गयी है. इस फोन को सफ़ेद और काला रंग में पेश किया गया है. ओप्पो ई-शॉप पर इस फोन को अभी से ही प्री-आर्डर किया जा सकता है. हालाँकि सेल 21 मई से स्टार्ट होगी. ओप्पो A9 जो पिछले महीने लॉन्च हुआ था उसकी कीमत 1799 युआन रखी गयी थी, इंडियन रूपये में लगभग 18,700 रूपये.
ओप्पो A9x का स्पेसिफिकेशन-Image result for OPPO A9X
इस स्मार्टफोन में वाटरड्राप नौच वाला डिस्प्ले दिया गया है. डुअल रियर कैमरा सेटअप है. यह फोन एंड्राइड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है. डिस्प्ले जैसा कि टाइटल पढ़ के आपको पता चल ही गया होगा कि 6.5 इंच का है. डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन का है. और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है.Image result for OPPO A9X
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इस ओप्पो A9x फोन को मीडियाटेक हिलियो P70 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP और 5MP का डबल रियर कैमरा सेटअप है जिसका अपर्चर साइज़ f/1.7 है. वहीँ फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट मोड और कलरफुल मोड के साथ है. ओप्पो के इस फोन में 4020mAh की बैटरी VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है.Image result for OPPO A9X

Latest Articles