Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वनप्लस 7 इंडिया में लॉन्च, 8GB रैम और 48MP कैमरा से है लैस, जानिए कीमत व फीचर्स

जी हाँ दोस्तों, वनप्लस 7 को कल ही वनप्लस 7 प्रो के साथ बेंगलुरु में लॉन्च किया गया. यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो काफी किफायती कीमत मे...

जी हाँ दोस्तों, वनप्लस 7 को कल ही वनप्लस 7 प्रो के साथ बेंगलुरु में लॉन्च किया गया. यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो काफी किफायती कीमत में पेश किया गया है. इस फोन में टॉप-रेंज के स्पेक्स और फीचर्स हैं. कम्पनी ने इसमें वाटरड्राप आकार वाला फुल एचडी डिस्प्ले दिया है. इस फोन में अधिकतम 8GB रैम दिया गया है. जबकि पुराने फोन वनप्लस 6T में 12GB तक रैम ऑप्शन थे. इसबार वनप्लस ने प्रो वेरिएंट में 12GB रैम दिया है.

Third party image reference
वनप्लस 7 की कीमत कि अगर बात करें तो इंडिया में इसकी प्राइस 32,999 रूपये से शुरू होती है. कम्पनी ने इसे दो तरह के स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. पहला वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ है, और दूसरा 8GB रैम और 256GB की इंटरनल मेमोरी के साथ है. फर्स्ट वेरिएंट की कीमत 32,999 रूपये है और दूसरा जो 8GB रैम वाला है, उसकी कीमत 37,999 रूपये रखी गयी है.
कलर वेरिएंट की बात करें तो लोअर रैम वाला सिर्फ मिरर ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा जबकि हायर रैम वेरिएंट ग्रे के साथ रेड कलर में भी मिलेगा. वैसे फोन की बिक्री अगले महीने यानी जून में होगी और अभी कोई तय तारीख नहीं बतायी गयी है कि किस दिन सेल होगी.

वनप्लस 7 का फुल स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference
यह किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्राइड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलता है, इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट है. फोन में 6.41 इंच का फुल एचडी+ ऑप्टिक अमोलेड डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो और 402ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया गया है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन लगायी गयी है.
वनप्लस 7 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ एड्रेनो 640 जीपीयू है. यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 8GB ऑप्शन में आया है. इंटरनल मेमोरी 6GB रैम वाले में 128GB है और 8GB रैम वेरिएंट में 256GB है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. प्राइमरी कैमरा 48MP का है जिसमें सोनी का IMX586 सेंसर, f/1.7 अपर्चर और 1.6 माइक्रोन पिक्सेल्स है. ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, EIS और PDAF सपोर्ट है. सेकेंडरी रियर कैमरा 5MP का दिया गया है. रियर कैमरे के साथ डुअल LED फ़्लैश है.
सेल्फी कैमरा यानी फ्रंट कैमरे की बात करें तो फ्रंट में वाटरड्राप नौच डिस्प्ले में 16MP का सिंगल कैमरा सेटअप किया गया है. इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में बैटरी 3700mAh की लगी है और फोन का वजन 182 ग्राम है.

Third party image reference

Latest Articles