Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वीवो का यह दमदार फोन 8GB रैम वेरिएंट में होगा लॉन्च ! कीमत होगी सिर्फ इतनी !

जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी वीवो इंडिया में दमदार फोन Vivo V15 Pro का सबसे हाई एंड वेरिएंट 8GB रैम के साथ लॉन्च करने वाला है....

जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी वीवो इंडिया में दमदार फोन Vivo V15 Pro का सबसे हाई एंड वेरिएंट 8GB रैम के साथ लॉन्च करने वाला है. ख़बरों के मुताबिक जल्द ही अगले ही सप्ताह यह भारत में लॉन्च कर दिया जायेगा. इस नए वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस दी जाएगी. कीमत की बात करें तो ये फोन 32 हजार रूपये के आस पास का रखा जायेगा.

Third party image reference
आपको याद दिला दूँ कि विवो V15 प्रो का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट इंडिया में पहले से ही मौजूद है. ये वेरिएंट कम्पनी ने फरवरी के महीने में लॉन्च किया था. इसी कीमत 28,990 रूपये है. नया जो 8GB रैम वेरिएंट ऑप्शन के साथ आने वाला है उसके भी फीचर्स और स्पेक्स इसी के जैसे होंगे क्योंकि फोन वही है सिर्फ रैम में बदलाव है. तो चलिए आगे आपको बताते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन.

Third party image reference
वीवो V15 प्रो में 6.39 इंच का सुपर AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है. इस डिवाईस में 32 मेगापिक्सेल का पॉप अप सेल्फी कैमरा है और बैक साइड में 48MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. प्रोसेसर की अगर बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है.

Third party image reference
इस फोन को फ़िलहाल 6GB रैम वेरिएंट में और अगले सप्ताह नया वेरिएंट लॉन्च होने के बाद 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी खरीद सकते हैं. कम्पनी ने इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया है ताकि आप फोन के स्टोरेज को और बढ़ा सकें. स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो विवो V15 प्रो डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ है और 4G VoLTE सपोर्ट करता है.

Third party image reference
इसमें wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm जैक आदि सभी लेटेस्ट फीचर मौजूद हैं. इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट जो है डिस्प्ले में ही मिलेगा. यानी इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. फोन एंड्राइड पाई पर चलता है और बैटरी 3700mAh की लगी है.


Latest Articles