Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी के सबसे सस्ते फोन Redmi Go का नया वेरिएंट होगा लॉन्च !

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने इसी वर्ष मार्च महीने में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्...

दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने इसी वर्ष मार्च महीने में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्च किया था. ये शाओमी का अबतक का सबसे सस्ता और किफायती फोन है. इस फोन में कम्पनी ने 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया है. शाओमी का कहना है कि ये फोन फर्स्ट टाइम स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो पहली बार बटन फोन से टच फोन पर शिफ्ट होते हैं.Image result for रेडमी गो
इस चाईनीज कम्पनी ने अभी-अभी अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से खबर दी है कि इस स्मार्टफोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट पेश किया जायेगा. नए वेरिएंट में हमें ज्यादा रैम और स्टोरेज देखने को मिल सकता है. आपको याद दिला दूँ, रेडमी GO को इंडिया में 4,499 रूपये में लॉन्च किया था. ये फोन एंड्राइड गो पर चलता है. यह फोन फ्लिप्कार्ट और शाओमी के ऑफिसियल वेबसाइट/ऐप पर उपलब्ध है. रेडमी गो को ब्लैक या ब्लू कलर में आप खरीद सकते हैं.
इस किफायती फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस डिवाईस में आपको 5 इंच का एचडी डिस्प्ले 16:9 aspect रेश्यो में मिलता है. पुराने aspect रेश्यो के कारण ऊपर और नीचे काफी ज्यादा बेजेल्स हैं. फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. रैम और स्टोरेज जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज है. हालाँकि इसमें आप 128GB तक एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. कैमरा की बात करें तो रेडमी गो में 8MP का सिंगल रियर कैमरा मौजूद है. फ्रंट सेल्फी कैमरा 5MP का दिया हुआ है. फोन में बैटरी 3000mAh की है.Image result for रेडमी गो

Latest Articles