Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एटीएम यूज करते वक्त रहें सतर्क ! रखें इन बातों का ख्याल

दोस्तों आजकल एटीएम का इस्तेमाल आम आदमी की दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है. हम जब मन तब एटीएम का इस्तेमाल करने पहुँच जाते हैं. लेकिन एटीएम ...

दोस्तों आजकल एटीएम का इस्तेमाल आम आदमी की दिनचर्या का हिस्सा बन चूका है. हम जब मन तब एटीएम का इस्तेमाल करने पहुँच जाते हैं. लेकिन एटीएम इस्तेमाल करते वक्त कुछ सावधानियां भी बरती जानी चाहिए नहीं तो बेवजह कुछ नुकसान या परेशानी हो सकती है. इसलिए आज मैं आपको कुछ ऐसे ही टिप्स दूंगा जिन्हें आप एटीएम यूज करते वक्त ध्यान में रखेंगे तो आप हमेशा सुरक्षित रहेंगे.

google
  • जब भी एटीएम से पैसा निकालने जाएं, विशेषकर रात के समय तो आप अपने साथ किसी दोस्त को जरुर ले जाएँ. इससे आपके साथ धोखाधड़ी या अन्य घटनाएँ होने की संभावना कम हो जायेगी.
  • आप अपने एटीएम कार्ड को पहले से बाहर निकल कर रखें ताकि मशीन के पास ज्यादा टाइम न लगे. रात के समय इस बात का भी ख्याल रखें कि आपके पास कोई संदेहास्पद व्यक्ति मौजूद न हो.
  • अगर आपको ज्यादा रकम निकालनी हो तो आप ऐसे क्षेत्र के एटीएम से पैसे निकालें जो ज्यादा सुरक्षित जगह पर स्थित हो.
  • एटीएम का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि कोई आपके पिन को न देख पाए. आप एटीएम के कीपैड को अपने शरीर से कवर कर के रखें.

google
  • एटीएम मशीन से निकलने के बाद पैसे को गिने जरुर पर ऐसा करते वक्त ध्यान रखें कि किसी की निगाहें आप पर न हो.
  • मशीन से प्राप्त रसीद को अपने पास अवश्य रखें और इसका मिलान अपने बैंक स्टेटमेंट से जरुर कर लें. अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी हो तो बैंक से संपर्क करें.
  • अपने एटीएम कार्ड के पिन को याद रखें. अगर याद नहीं रहता तो उसे ऐसी जगह लिख कर रखें जहाँ केवल आपकी पहुँच हो.
  • कभी भी अपना फ़ोन, घर के पते, नाम या संकेत अक्षरों आदि पर अपना पिन न बनायें.

Latest Articles