डीटीएच सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी टाटा स्काई ने अपने सेटअप बॉक्स की कीमत में कटौती कर दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों और घरों तक इनकी...
डीटीएच सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी टाटा स्काई ने अपने सेटअप बॉक्स की कीमत में कटौती कर दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों और घरों तक इनकी पहुँच बरक़रार रखने के साथ नए ग्राहकों को आसानी से जोड़ा जा सके. कम्पनी ने SD और HD दोनों प्रकार से सेटअप बॉक्स को 400 रूपये तक सस्ता कर दिया है. अब इन दोनों तरह के सेटअप बॉक्स को आप घटी हुई नई कीमत पर अपने नजदीकी डीलर से या रिटेल स्टोर पर खरीद सकते हैं. तो चलिए आगे आपको बताते हैं टाटा स्काई सेटअप बोक्सेज की नई कीमत.

दोस्तों, सबसे पहले टाटा स्काई एचडी सेटअप बॉक्स की बात करते हैं. कंपनी ने इस बॉक्स की कीमत अब मात्र 1800 रूपये कर दिया है, वहीँ एसडी सेटअप बॉक्स को अब सिर्फ 1600 रूपये में ख़रीदा जा सकता है. आपको बता दें कि एयरटेल डिजिटल टीवी भी लगभग इसी कीमत पर सेटअप बॉक्स उपलब्ध करवा रहा है. एयरटेल का एचडी बॉक्स 1800 रु में ही मिलता है, हालाँकि एसडी वाला 1650 रूपये में आता है. वहीँ Dish टीवी प्रमोशनल ऑफर के अंतर्गत एचडी सेटअप बॉक्स महज 1650 रूपये में सेल कर रहा है.

वैसे टाटा स्काई भी ऑनलाइन एक ऑफर के तहत एचडी सेटअप बॉक्स को 1699 रूपये में और SD को सिर्फ 1499 रूपये में बेच रहा है. ये ऑफर लिमिटेड समय के लिए है. ऑनलाइन इसे आप फ्लिप्कार्ट से ले सकते हैं. हाल ही में कम्पनी ने एक डिजिटल कंटेंट सर्विस भी लॉन्च किया था जिसका नाम टाटा स्काई बिंग रखा गया है. इस सर्विस का लाभ अमेज़न फायर टीवी स्टिक- टाटा स्काई एडिशन से उठाया जा सकता है.



