जैसा कि आप सभी जानते हैं कि साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने बजट स्मार्टफोन मार्केट में गैलेक्सी M सीरीज से एंट्री मारी है. कम...
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने बजट स्मार्टफोन मार्केट में गैलेक्सी M सीरीज से एंट्री मारी है. कम्पनी इन बजट सेगमेंट के फोन से शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड को टक्कर देना चाह रही है. सैमसंग ने गैलेक्सी M10 , गैलेक्सी M20 , गैलेक्सी M30 और गैलेक्सी M40 को अबतक लॉन्च कर चुकी है. महज चार महीने के अन्दर कम्पनी ने 2 मिलियन M सीरीज फोन बेच दिए हैं और कम्पनी का अगला टारगेट है ऑनलाइन सेल से 1 बिलियन डॉलर कमाना.
Third party image reference
दोस्तों, खबर मिली है कि सैमसंग एक और स्मार्टफोन M सीरीज का ही लॉन्च करने वाली है. ये आने वाला स्मार्टफोन कोई और नहीं बल्कि गैलेक्सी M30 का ही इम्प्रूव्ड वर्जन होगा जिसे गैलेक्सी M30s कहा जायेगा. हाल ही में इस फोन को गीकबेंच के डेटाबेस पर लिस्ट होते हुए देखा गया है. इस लिस्टिंग में हमें गैलेक्सी M30s के चिपसेट और रैम के बारे में जानकारी मिली है.
Third party image reference
आपको बता दें कि हाल ही में सैममोबाइल ने भी रिपोर्ट दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी M30 के एक नए वर्जन पर काम कर रही है जिसका मॉडल नंबर SM-M307F हो सकता है. और अब सच में यही फोन इसी मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच कि लिस्टिंग के स्पष्ट हो गयी है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस 9 पाई पर चलेगा और इसमें कम्पनी Exynos 9610 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाएगी जो Exynos 7904 से तेज है जोकि गैलेक्सी M30 में यूज़ किया गया है. सैमसंग ने Exynos 9610 प्रोसेसर को 10nm चिपसेट पर बनाया है जिसके साथ चार कोर्टेक्स A-73 सीपीयू है और चार कोर्टेक्स A-53 सीपीयु है. CPU कि क्लॉक स्पीड 1.74GHz है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी M30s ने गीकबेंच पर सिंगल कोर सीपीयू टेस्ट में 1680 पॉइंट स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर सीपीयू टेस्ट में 5211 पॉइंट. रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में बढ़िया रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा. यह फोन 64GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है. फोन में रैम 4GB की होगी. रियर में ड्यूल कैमरा हो सकता है. यह मोबाइल 5000mAh की बैटरी से लैस होगा और इसमें ट्रिपल स्लॉट देखने को मिलेगा जिसमें से दो सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी स्लॉट रहेगा.
Third party image reference

