Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy टैब S5e और Galaxy Tab A 10.1 इंडिया में लॉन्च

दोस्तों, हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी अगले हफ्ते एक साथ तीन नए टैबलेट लॉन्च करेगा। लेकिन साउथ कोरियन कंजू...

दोस्तों, हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी अगले हफ्ते एक साथ तीन नए टैबलेट लॉन्च करेगा। लेकिन साउथ कोरियन कंजूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने इसी वीक दो टैबलेट लॉन्च कर दिये हैं जिसका नाम गैलेक्सी टैब S5e और गैलेक्सी टैब A10.1 है। कंपनी के औफिसियल वैबसाइट पर ये दोनों प्रॉडक्ट लिस्ट हो चुके हैं। सैमसंग गैलेक्सी टैब S5e हाइयर मिड-रेंज टैबलेट है। जबकि गैलेक्सी टैब A 10.1 एक लोअर मिड रेंज सेगमेंट का टैबलेट है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस5ई और गैलेक्सी टैब ए10.1 की कीमत-
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस5ई की कीमत की अगर बात करें इसकी कीमत सैमसंग इंडिया के औफिसियल वैबसाइट पर 39,990 रुपए दर्शायी गयी है। ये डिवाइस ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर में मिलेगा। वहीं गैलेक्सी टैब ए10.1 की कीमत 19,990 रुपए रखी गयी है। ये भी काला, गोल्ड और सिल्वर रंग में खरीदा जा सकेगा।
गैलेक्सी टैब एस5ई और गैलेक्सी ए10.1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेसन-
सैमसंग गैलेक्सी टैब S5e में 10.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड सैमसंग वन UI पर चलता है। इस टैब को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर से powered किया गया है। डिवाइस में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ 1TB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा भी है। कैमरा की बात करें तो रियर में 13MP सिंगल कैमरा है, फ्रंट में 8MP का फिक्स्ड फोकस कैमरा मौजूद है। फ़ास्ट चार्जिंग के साथ बैटरी 7040mAh की दी गयी है।

गैलेक्सी टैब A 10.1 में 10.1 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले फुल एचडी रिजोल्यूशन में है। ये भी एंड्राइड 9 पाई ओएस पर चलता है। टॉप में सैमसंग का One UI देखने को मिलता है। इसमें प्रोसेसर Exynos 7904 लगा है जो खुद सैमसंग का बनाया हुआ है। इस टेबलेट में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए 8MP का रियर कैमरा है और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है। इस टेबलेट में डॉल्बी एटमॉस साउंड है। बैटरी 6150mAh की लगाई गयी है।

Latest Articles