Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो F11 प्रो और ओप्पो A5 की कीमत इंडिया में घटी ! जानिए नई कीमत

टेक्निकल रमण: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने कल भारत में अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत  में कटौती कर दी है. जी हाँ कंपनी ने ओप्पो एफ11 प...

टेक्निकल रमण: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने कल भारत में अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत  में कटौती कर दी है. जी हाँ कंपनी ने ओप्पो एफ11 प्रो और ओप्पो ए5 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत घटाई है, दोनों ही स्मार्टफोन के 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 2000 रुपये तक कम की गयी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो A5 64GB वेरिएंट इंडिया में इसी साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था. ये फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ है और AI ब्यूटी 2.0 फीचर से लैस है जिससे बढ़िया सेल्फी आती है. ओप्पो के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर लगा है. हाल ही में ओप्पो ने F11 प्रो के 128GB वेरिएंट की कीमत घटाई थी और अब 64GB की कीमत कम की गयी.
ओप्पो A5 और ओप्पो F11 प्रो की नई कीमत-
सबसे पहले ओप्पो A5 की बात करें तो यह स्मार्टफोन जो 64GB स्टोरेज के साथ है वो अब मात्र 11,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. पहले इसी कीमत 12,990 रुपये थी. यानी कि इस स्मार्टफोन में कुल 1000 रुपये की कटौती की गयी है. न्यू प्राइस पर इस फोन को अमेज़न और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है, इसके अलावा मुम्बई बेस्ड महेश टेलीकॉम के अनुसार यह फोन ऑफलाइन स्टोर पर भी नई कीमत पर मिलने लगा है.
अब ओप्पो F11 प्रो की बात करते हैं. इस स्मार्टफोन का 64GB वेरिएंट 22,990 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 2000 रुपये घटा दी गयी है तो ये फोन अब सिर्फ 20,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन का एक और वेरिएंट जो 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस हायर वेरिएंट की कीमत पहले की तरह 23,990 रुपये ही है. ये स्मार्टफोन मार्च 2019 में 24,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. वैसे ये फोन 6GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आया था लेकिन बाद में 128GB वेरिएंट भी पेश किया गया और ये 25,990 रुपये में उतारा गया था.
ओप्पो F11 प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 6.53 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. यह फोन एंड्राइड पाई 9 पर आधारित कलर ओएस 6 पर चलता है. फोन को मीडियाटेक हिलियो P70 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से पावर किया गया है. बैक साइड में 48MP और 5MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है. वहीं फ्रंट में सिंगल 16MP का पॉप अप सेल्फी कैमरा है. इसमें बैटरी 4000mAh की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है.
ओप्पो A5 ड्यूल नैनो सिम स्लॉट के साथ मिलता है, ये फोन एंड्राइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है. इसमें 6.2 इंच का एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है. रियर में 13MP और 2MP का कैमरा है. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. ओप्पो के इस फोन में 4230mAh की बैटरी है.

Latest Articles