Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वीवो Y12: ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ इसी हफ्ते होगा लॉन्च !

जी हाँ दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो भारत में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. खबर है कि कंपनी अपने Y सीरीज जो...

जी हाँ दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो भारत में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. खबर है कि कंपनी अपने Y सीरीज जोकि किफायती सीरीज माना जाता है उसके अंतर्गत ही वीवो Y12 इसी सप्ताह लांच किया जाएगा. इस फोन के हाईलाइटिंग फीचर्स होंगे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की दमदार बैटरी.
हालांकि कंपनी की तरफ से कोई ऑफिसियल न्यूज इस फोन के लांच होने की नही दी गयी है लेकिन एक्सपर्ट्स की माने तो आने वाले एक दो तीन दिन के भीतर ही ये स्मार्टफोन इंडिया में लांच हो जाएगा. इस फोन को वीवो दो वेरिएंट्स में पेश कर सकता है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 3GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ हो सकता है, और कीमत क्रमशः 11,999 रुपये और  12,990 रुपये रखी जा सकती है.
वीवो Y12 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये स्मार्टफोन आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखने को मिलेगा. 8MP, 13MP और 2MP के तीन कैमरा सेटअप होंगे. वहीं फ्रंट साइड में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा होगा. इस फोन में बैटरी बैकअप काफी जबरदस्त मिलने वाली है क्योंकि इसमें लगाया जाएगा 5000mAh की धांसू बैटरी. इस फोन को पावरबैंक की तरह भी यूज कर सकते है.
इस डिवाइस में आपको 6.35 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले 19.3:9 आस्पेक्ट रेश्यो और एचडी+ रिजोल्यूशन में मिलेगा. फोन को मीडियाटेक हिलयो पी22 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से पावर किया जाएगा. वीवो Y12 में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा. ये फोन फेस अनलॉक भी सपोर्ट करेगा. वीवो इस फोन को एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पाई 9 से लैस किया है हालांकि टॉप में कंपनी का ही फनटच ओएस 9 दिखेगा.

Latest Articles