Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वोडाफोन ने किया 129 रु प्लान में बदलाव, अब मिलेगा ज्यादा डेटा के साथ असीमित कॉलिंग का मजा !

जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने अपने 129 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है और अब पहले से थोडा ज्यादा डेटा का लाभ कस्टमर्स को मिलेगा. कम...

जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने अपने 129 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है और अब पहले से थोडा ज्यादा डेटा का लाभ कस्टमर्स को मिलेगा. कम्पनी इस प्लान में पहले 1.5GB इन्टरनेट डेटा यूज करने देती थी लेकिन अब कुल 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है, और डेली 100 SMS भी मिलते हैं. वोडाफोन का यह अपडेट एयरटेल के 129 रु के ही प्लान से टक्कर लेगा. एयरटेल भी 2जीबी डेटा अपने प्रीपेड ग्राहकों को देता है. एयरटेल भी असीमित कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन पुरे 28 दिनों कि वैलिडिटी के साथ प्रदान करता है.
Image result for vodafoneवोडाफोन ने जो 129 रुपये के प्लान को रिवाईज किया है यह सभी सर्किल के लिए मान्य है जहाँ भी वोडा की सर्विसेज हैं. 28 दिनों की वैधता के साथ मिलने वाला यह प्लान ही सस्ता है. इससे सस्ता और कोई प्लान वोडाफोन के पास नहीं है जिसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती हो. सिर्फ वोडाफोन ही नहीं आईडिया और एयरटेल का भी इसी कीमत का सबसे सस्ता पैक है. इस टेलिकॉम इंडस्ट्री में जियो के प्लान ही अबतक सस्ते मिल रहे हैं.
Related imageटेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने 129 रु के प्लान में सिर्फ 500MB डेटा का बदलाव किया है. इसके अलावा तो और कुछ नहीं बदला गया और न ही कोई नया बेनिफिट जोड़ा गया. अनलिमिटेड कॉलिंग में आप लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी बिलकुल असीमित कर सकते हैं. एसएमएस सेवा के साथ आप वोडाफोन प्ले ऐप का भी आनंद ले सकते हैं जिसमें लाइव टीवी, मूवी और शोज देखने को मिलता है.

Latest Articles