जी हां दोस्तों, ओप्पो की सब-ब्रांड रियलमी एक नया स्मार्टफोन लाने वाली है. कम्पनी 15 जुलाई को Realme X स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, इस खबर क...
जी हां दोस्तों, ओप्पो की सब-ब्रांड रियलमी एक नया स्मार्टफोन लाने वाली है. कम्पनी 15 जुलाई को Realme X स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, इस खबर को कम्पनी ने कन्फर्म किया है. इस फोन का एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया जायेगा. जिसका नाम रियलमी X स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम स्पेशल एडिशन होगा. यह कस्टम एडिशन चीन में कुछ ही दिनों पहले लॉन्च किया गया है, यही फोन इंडिया में भी उतारा जायेगा. इस स्पेशल एडिशन के बैक कवर में स्पाइडर मैन का ग्राफ़िक होगा, और स्पाइडर मैं थीम भी फोन में होगा. इस फोन की पैकिंग भी स्पेशल होगी, गिफ्ट पैकिंग के जैसा.
रियलमी X जो चीन में लॉन्च हुआ है, वही भारत में लॉन्च होगा तो स्पेसिफिकेशन भी वही हो सकते हैं. चीनी वेरिएंट में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 3765mAh की बैटरी है. हालाँकि कहा जा रहा है कि इंडियन वेरिएंट में अलग फीचर्स और स्पेसिफिकेशन होंगे. अब तो ये लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा. कम्पनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया है कि यह स्मार्टफोन 15 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च हो जायेगा. इस फोन की कीमत और सेल के बारे में उसी दिन पता चलेगा. वैसे इसकी कीमत 18 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है.
चीन में लॉन्च हुए रियलमी एक्स की कीमत की बात करें तो यह फोन करीब 15,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 रखी गयी थी. जबकि 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले की कीमत 1599 युआन यानि लगभग 16,400 रु रखी गयी है. और इसका टॉप वेरिएंट जो स्पेशल एडिशन के अंतर्गत आता है वह लगभग 18,500 रु में पेश किया गया था. इसमें 8GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी मौजूद है. इंडिया में भी रियलमी X की कीमत इतने ही प्राइस के आसपास रखी जा सकती है.