दोस्तों, हाल ही में हमनें आपको खबर दी थी कि शाओमी इंडिया में रेडमी 7A स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करेगा. और बताया था कि जुलाई के पहले सप...
दोस्तों, हाल ही में हमनें आपको खबर दी थी कि शाओमी इंडिया में रेडमी 7A स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करेगा. और बताया था कि जुलाई के पहले सप्ताह में लॉन्च हो सकता है. अब तो फ्लिप्कार्ट पर इस फोन के बारे में एक टीजर भी जारी कर दिया है जिसमें इस स्मार्टफोन के 4 जुलाई को लॉन्च होने की बात लिखी गयी है. शाओमी रेडमी 5A और रेडमी 6A की तरह रेडमी 7A भी फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा.
Third party image reference
कुछेक दिन पहले ही शाओमी इंडिया MD मनु जैन ने बताया था कि 5000 और 7000 रुपये के रेंज में रेडमी 6A और रेडमी 5A का मार्केट शेयर 48% है. और इस A सीरीज के अबतक 23.6 मिलियन फोन सेल हो चुके हैं. आने वाला A सीरीज फोन रेडमी 7A लेटेस्ट और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ दस्तक देगा. इसमें हमें रेडमी नोट 7 और मी A2 जैसे फीचर देखने को मिल सकते हैं.
Third party image reference
रेडमी 7A की कीमत इंडिया में कितनी होगी ये तो अभी नहीं पता लेकिन एक अनुमान लगाया जा सकता है. आपको बता दें कि यह फोन चीन में पहले से ही मौजूद है क्योकि वहां बहुत पहले ही लॉन्च कर दिया गया था. चीन के प्राइस के अनुसार इंडिया में इसकी कीमत पुराने मॉडल की तरह 5,999 रुपये से ही शुरू होनी चाहिए. अब चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करते हैं.
Third party image reference
शाओमी रेडमी में 5.45 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले एचडी+ रिजोल्यूशन में होगा. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 ओक्टा कोर चिपसेट से लैस किया गया है. इस डिवाईस में आपको 2GB रैम और 3GB रैम का ऑप्शन मिलेगा. हालाँकि यह फोन 3 वेरिएन्ट्स में पेश किया जा सकता है. पहला जोकि बेस वेरिएंट होगा, उसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज होगा, दुसरे में 2GB ही रैम और स्टोरेज 32GB हो सकती है. टॉप एंड वेरिएंट 3GB की रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ होगा.
Third party image reference
रेडमी 7A के कैमरा डिपार्टमेंट की और देखें तो इसमें आपको 13MP का सिंगल रियर कैमरा देखने को मिलेगा. साथ में LED फ़्लैश भी होगी. कम्पनी ने इसके कैमरे में AI ब्यूटी, AI बैकग्राउंड ब्लर और PDAF फ़ास्ट फोकस फीचर दिए है. इसका फ्रंट कैमरा 5MP का रहेगा. रेडमी के इस फोन में 4000mAh की तगड़ी बैटरी लगी होगी. यह फोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 ओएस पर चलेगा.



