चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने Y90 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। अभी एक दिन पहले ही यह फोन पाकिस्तान में पेश किया गया था। और तुरंत अब इ...
चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने Y90 को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। अभी एक दिन पहले ही यह फोन पाकिस्तान में पेश किया गया था। और तुरंत अब इसे भारत में भी उतार दिया गया है। आपको बता दें, यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो वाटरड्राप नौच स्टाइल वाले डिस्प्ले के साथ आया है। वीवो का Y सीरीज बजट सेगमेंट का सीरीज है। इसमें 7 हजार, 8 हजार के फोन लॉन्च होते हैं। हालांकि कंपनी ने Y90 को इससे भी कम कीमत में पेश किया है।
वीवो Y90 को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत मात्र 6,990 रुपये रखी गयी है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में मिलेगा। वीवो ने कहा है कि ये फोन 27 जुलाई से सभी प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग साइट और वीवो के पार्टनर ऑफलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने ये भी बोला कि वीवो Y90 इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन है जिसमें फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।
अब वीवो Y90 के स्पेक्स की बात करें तो यह लेटेस्ट बजट फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड फनटच ओएस 4.5 पर चलता है और इसमें ड्यूल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है। फोन में 6.22 इंच का एचडी+ waterdrop नौच डिस्प्ले हौ। इसे क्वैड कोर मीडियाटेक हिलियो A22 प्रोसेसर से powered किया गया है।
रैम और स्टोरेज की अगर बात करें तो वीवो ने इस बजट फोन में 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी है। साथ में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की भी सुविधा दी है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो Y90 में रियर कैमरा 8MP का f/2.0 अपरचर और LED फ़्लैश के साथ है। जबकि फ्रंट कैमरा 5MP का दिया गया है जो फेस अनलॉक फीचर के साथ है। इसमें 4030mAh की बैटरी लगाई गयी है। फोन 4G volte सपोर्ट करता है, इसमें USB OTG सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 163.5 ग्राम और थिकनेस 8.28mm है।