Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लेनोवो Tab V7 टैबलेट 5180mAh बैटरी और डुअल फ्रंट स्पीकर के साथ लॉन्च

लेनोवो ने आज इंडिया में अपना एक नया टैबलेट Tab V7 लॉन्च किया है। इस टैबलेट को पहली बार MWC में पेश किया गया था। अब यह भारतीय बाजार में उत...

लेनोवो ने आज इंडिया में अपना एक नया टैबलेट Tab V7 लॉन्च किया है। इस टैबलेट को पहली बार MWC में पेश किया गया था। अब यह भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। इस टैबलेट में 6.9 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गयी है, सेलुलर कनेक्टिविटी है, दमदार 5180mAh की बैटरी लगी हुई है। लेनोवो का यह टैबलेट 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आया है। इसकी कीमत 12,990 रुपये स्टार्टिंग प्राइस है। इस टैब को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ, और इसी की कीमत 12,990 है। जबकि दूसरा वेरिएंट 14,990 रुपये का है, इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज उपलब्ध है।
लेनोवो टैब V7 का फुल स्पेसिफिकेशन-Related image
इस टैबलेट के फ्रंट में 6.9 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में हैं, हालांकि काफी बेजेल्स नजर आते हैं। इसको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसमें आपको रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है। लेनोवो ने इसमें 128GB तक की एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा दी है। और जैसा कि हमनें आपको ऊपर बता दिया कि ये 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।Image result for lenovo tab v7
लेनोवो टैब V7 में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा दिया गया हैं। टैबलेट में 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी है। इसका कैमरा नाईट मोड, पनोरमा मोड, HDR मोड सुपोर्ट करता है। इस टैबलेट ने डबल फ्रंट स्पीकर डॉल्बी साउंड के साथ है। लेनोवो ने 5180mAh की बैटरी इसमें दी है। टैब का वजन 195 ग्राम है, थिकनेस 7.89mm है।

Latest Articles