दोस्तों, हाल ही में हमने आपको बताया था कि इन्फिनिक्स एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो इन्फिनिक्स हॉट 7 प्रो का लोअर वेरिएंट होगा, ...
दोस्तों, हाल ही में हमने आपको बताया था कि इन्फिनिक्स एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो इन्फिनिक्स हॉट 7 प्रो का लोअर वेरिएंट होगा, वह फोन 9 जुलाई को कम्पनी ने लॉन्च कर दिया. जी हां, Infinix Hot 7 इंडिया में लॉन्च हो गया है. इस स्मार्टफोन में एक-दो नहीं बल्कि पुरे चार कैमरे दिए गए हैं, दो फ्रंट में और दो पीछे. इस फोन में 4GB की रैम दी गयी है और स्मार्टफोन की कीमत कम्पनी ने 8000 रुपये से नीचे रखी है. चलिए अब जानते हैं इस फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन.
इन्फिनिक्स हॉट 7 की कीमत-
आपकी जानकारी के लिए पहले बता दूँ कि इन्फिनिक्स हॉट 7 को महज एक महीने के अंतराल पर ही लॉन्च किया गया है जब हॉट 7 प्रो लॉन्च हुआ था. इस नए इन्फिनिक्स हॉट 7 की कीमत मात्र 7,999 रुपये रखी गयी है और इसका सिर्फ एक ही रैम + स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है. यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ मिलेगा. इन्फिनिक्स के इस लेटेस्ट फोन की सेल 15 जुलाई से फ्लिप्कार्ट पर स्टार्ट होगी. यह फोन मिडनाईट ब्लैक, एक्वा ब्लू और मोचा ब्राउन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
इन्फिनिक्स हॉट 7 के फीचर और स्पेक्स-:sharpen(1,0,false):quality(100)/product/76/579592/1.jpg?7995)
यह स्मार्टफोन दिखने में तो इन्फिनिक्स हॉट 7 प्रो जैसा ही है लेकिन स्पेसिफिकेशन में थोड़ा अंतर है क्योंकि ये एक किफायती स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है जो 8 हजार के बजट का है. हॉट 7 में ड्यूल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है और ये डिवाईस एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड XOS 5.0 पर चलता है. इस फोन में 6.19 इंच का एचडी+ एलडीसी डिस्प्ले 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दिया है, और डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है. इन्फिनिक्स हॉट 7 प्रो की तरह इसमें भी फ्रंट में चौड़ा सा नौच है जिसमें डबल सेल्फी कैमरा सेटअप है.
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इन्फिनिक्स हॉट 7 को मीडियाटेक हिलियो P25 ओकता कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इन्फिनिक्स हॉट 7 में बैटरी 4000mAh की लगायी गयी है जो 36 घंटे का 4G टॉकटाइम देने में सक्षम है, और स्टैंडबाय मोड पर 26 दिनों तक बैकअप दे सकता है. यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेटअप के साथ आया है. इसमें फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है.इसके साथ ही एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB कैपेसिटी तक का यूज कर सकते हैं.
कैमरा डिपार्टमेंट पर गौर फरमाएं तो इस फोन में आपको 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. रियर कैमरा PDAF, ड्यूल LED फ़्लैश, AI HDR, स्पोर्ट्स, ब्लू स्काई, जैसे फीचर भी सपोर्ट करता है. इसके फ्रंट में भी डबल कैमरा है. फ्रंट में भी 13MP और 2MP का सेल्फी कैमरा है. इस फ्रंट कैमरे में भी LED फ़्लैश दी गयी है.
इन्फिनिक्स हॉट 7 की कीमत-

आपकी जानकारी के लिए पहले बता दूँ कि इन्फिनिक्स हॉट 7 को महज एक महीने के अंतराल पर ही लॉन्च किया गया है जब हॉट 7 प्रो लॉन्च हुआ था. इस नए इन्फिनिक्स हॉट 7 की कीमत मात्र 7,999 रुपये रखी गयी है और इसका सिर्फ एक ही रैम + स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है. यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ मिलेगा. इन्फिनिक्स के इस लेटेस्ट फोन की सेल 15 जुलाई से फ्लिप्कार्ट पर स्टार्ट होगी. यह फोन मिडनाईट ब्लैक, एक्वा ब्लू और मोचा ब्राउन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
इन्फिनिक्स हॉट 7 के फीचर और स्पेक्स-
:sharpen(1,0,false):quality(100)/product/76/579592/1.jpg?7995)