Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो K3 इंडिया में 19 जुलाई को होगा लॉन्च, अमेज़न ने जारी किया टीजर

चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो भारत में K सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अमेज़न पर इस सीरीज का ओप्पो K3 स्मार्टफोन का टीजर पोस्टर...

चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो भारत में K सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। अमेज़न पर इस सीरीज का ओप्पो K3 स्मार्टफोन का टीजर पोस्टर जारी किया गया है, जिसके अनुसार 19 जुलाई को यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा। इस फोन का रेजिस्ट्रेशन ऑफ इंटरेस्ट भी यह ई-कॉमर्स कंपनी ने रही है। ओप्पो K चीन में मई के महीने में लॉन्च हुआ था। और अब वही फोन भारत में उतारा जा रहा है। इस फोन के खास फीचर्स हैं पॉप-अप सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फ़ास्ट चार्जिंग और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज। ओप्पो K3 के कीमत के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है, वैसे यह फोन पर्पल और ब्लैक ग्रेडिएंट कलर में आएगा।Related image
ओप्पो K3 के अनुमानित कीमत की बार करें तो चीनी प्राइसिंग के अनुसार इस फोन का बेस वेरिएंट जोकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है, वह करीब 16000 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है। वहीं 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19000 रुपये में पेश किया जा सकता है, और टॉप वेरिएंट 23,000 रुपये की कीमत में इंडिया में आ सकता है, इस वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है।
ओप्पो K3 का स्पेसिफिकेशन-Related image
यह फोन ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट करता है। इसमें एंड्राइड पाई 9 है। यह कलर ओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। ओप्पो K3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में रियर साइड में16MP+2MP का कैमरा लगा है, वहीं फ्रंट में सिंगल 16MP का कैमरा है। इस फोन को 3765mAh की बैटरी से powered किया है। यह फोन VOOC फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है।Image result for oppo k3

Latest Articles