सैमसंग ने इसी साल के शुरुआत में गैलेक्सी M30 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था. अब कम्पनी इ...
सैमसंग ने इसी साल के शुरुआत में गैलेक्सी M30 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था. अब कम्पनी इसी स्मार्टफोन एक लोअर वेरिएंट इंडिया में लॉन्च करने वाली है जिसके बारे में धीरे-धीरे हमें जानकारी मिल रही है. हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी M30s की लाइव इमेजेज ऑनलाइन लीक होकर आयी है. जिसे देखने से पता चलता है कि इसका बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट और ग्लॉसी फिनिश के साथ है. पीछे की तरफ ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर का कट-आउट है यानि इसमें फिंगरप्रिंट बैक साइड में ही होगा.
इस स्मार्टफोन के कैमरा डिपार्टमेंट में बदलाव किया गया है, इस लो वेरिएंट में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है क्योंकि तस्वीरों से साफ़ है कि बैकसाइड में दो कैमरा सेटअप करने के लिएकटिंग की हुई है. सैमसंग गैलेक्सी M30s देखने में गैलेक्सी M30 से थोड़ा छोटा और चौरा दिखता है. लीक हुई लाइव इमेजेज में फोन के नीचे का भी भाग दिखाया है, नीचे युएसबी टाइप C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और एक स्पीकर ग्रिल है. यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में आ सकता है.
सैमसंग गैलेक्सी M30s में आपको 6.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. आपको बता दें, गैलेक्सी M30 में Exynos 7904 चिपसेट लगाया गया था लेकिन इसमें Exynos 9610 लगाया जायेगा. इस फोन में 4GB रैम होने की संभावना है, यह फोन एंड्राइड पाई 9 के साथ OneUI चलता है. गैलेक्सी M30s में ट्रिपल स्लॉट होगा, इसमें से दो सिम स्लॉट और तीसरा माइक्रो एसडी स्लॉट है. अभी इस स्मार्टफोन के और स्पेक्स और फीचर्स मालूम नहीं चले हैं. यह फोन अगस्त में लॉन्च हो सकता है.