Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

पांच रियर कैमरा वाला Nokia 9 PureView भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत, लॉन्च ऑफर और स्पेसिफिकेशन

जी हां दोस्तों, 5 रियर कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन नोकिया 9 PureView आज आखिरकार भारत में HMD ग्लोबल ने लॉन्च कर ही दिया है. यह फोन फरवरी ...

जी हां दोस्तों, 5 रियर कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन नोकिया 9 PureView आज आखिरकार भारत में HMD ग्लोबल ने लॉन्च कर ही दिया है. यह फोन फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया गया था, करीब 5 महीने बाद यह फोन अब इंडिया में दस्तक दिया है. इस फोन का सबसे आकर्षित करने वाला फीचर है इसमें लगा हुआ 5-5 रियर कैमरा. यही इस फोन का सबसे हाइलाइटेड फीचर है.Related image
नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत यहाँ भारत में 49,999 रुपये रखी गयी है. इस फोन को फ्लिप्कार्ट और नोकिया वेबसाइट से ख़रीदा जा सकेगा. कम्पनी ने कहा है कि यह स्मार्टफोन आज से ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा. वहीँ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर नोकिया 9 प्योरव्यू 17 जुलाई से मिलना शुरू हो जायेगा. यह फोन केवल मिडनाईट ब्लू कलर में मिलेगा.
लॉन्च ऑफर के तौर पर कम्पनी के वेबसाइट पर इस फोन के साथ 5000 रुपये का गिफ्ट कार्ड और नोकिया 705 इयरबड फ्री मिलेगा. ये ऑफर सीमित समय के लिए होंगे. ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जायेगा.
नोकिया 9 प्योरव्यू का स्पेसिफिकेशन-Related image
5.99 इंच का क्वैड एचडी+ POLED डिस्प्ले, 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो
डुअल नैनो सिम स्लॉट, एंड्राइड पाई 9 ओएस
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर
रैम- 6GB, स्टोरेज- 128GB
रियर कैमरा सेटअप- 12MP+12MP+12MP+12MP+12MP
फ्रंट सेल्फी कैमरा- 20MP
युएसबी टाइप सी पोर्ट
बैटरी- 3320mAhRelated image

Latest Articles