दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि रियलमी ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड है और ये चीन की स्मार्टफोन कम्पनी है. इंडिया में रियलमी के सीईओ ...
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि रियलमी ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड है और ये चीन की स्मार्टफोन कम्पनी है. इंडिया में रियलमी के सीईओ माधव सेठ हैं, उन्होंने यहाँ Realme Million Days Sale की घोषणा की है. इस सेल में रियलमी C2 और रियलमी 3 प्रो पर आकर्षक ऑफर दिया जायेगा. खबर के मुताबिक यह सेल 10 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक चलेगा. इस सेल को आयोजित करने का कारण रियलमी सी 2 ही है, क्योंकि इस स्मार्टफोन के एक मिलियन से भी अधिक यूनिट्स अबतक बिक चुके हैं. आपको बता दें यह फोन इसी वर्ष अप्रैल में लॉन्च हुआ था, इसके साथ ही रियलमी 3 प्रो भी लॉन्च किया गया था.
माधव सेठ जी ने ट्विटर पर इस मिलियन डेज सेल की खबर दी थी. यह सेल फ्लिप्कार्ट और रियलमी के ऑफिसियल वेबसाइट पर भी होगा. सेल के पहले दो दिनों तक रियलमी 2 स्मार्टफोन 2 साल की वारंटी के साथ दिया जायेगा. रियलमी C2 की प्राइस 5,999 रुपये से शुरू होती है और 7,999 रुपये तक जाती है. इसका सबसे सस्ता वेरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ मिलता है. दूसरा वेरिएंट 2GB की ही रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज स्पेस के साथ है और तीसरा वेरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ 7,999 रुपये में मिलता है. यह फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर में मिलता है.
वहीँ रियलमी 3 प्रो स्मार्टफोन इस सेल में डिस्काउंट के साथ बेचा जायेगा. इसका 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलियन डेज सेल में 500 रुपये छूट के साथ सिर्फ 13,499 रुपये में दिया जायेगा. इसके अलावा 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट पर पूरे 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. एक हजार रुपये कटौती के बाद यह वेरिएंट आप 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे. 6 जीबी रैम वेरिएंट में एक और रियलमी 3 प्रो स्मार्टफोन है जिसमें इंटरनल स्टोरेज 128GB है. यह वेरिएंट भी 1000 रुपये डिस्काउंट के साथ मात्र 15,999 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है. यह स्मार्टफोन ग्रे, ब्लू, पर्पल रंगों में मिलता है.