Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आज पहली बार Redmi 7A की होगी फ्लैश सेल, मिलेगा सस्ता, हो जाइये तैयार

जी हाँ, चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने हाल में जो Redmi 7A स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था, वह आज यानी 11 जुलाई को पहली बार फ़्लैश से...


जी हाँ, चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने हाल में जो Redmi 7A स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था, वह आज यानी 11 जुलाई को पहली बार फ़्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस किफायती स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। सेल का आयोजन ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, Mi.com और मी होम स्टोर पर किया जाएगा, यहां से आप रेडमी 7A का आर्डर प्लेस कर सकते हैं।
रेडमी 7A की कीमत, लॉन्च ऑफर-
जैसा कि हमनें आपको बताया कि यह स्मार्टफोन आज 11 जुलाई को 12 बजे दिन में फ़्लैश सेल में उपलब्ध होगा, तो जो भी कस्टमर इसे खरीदना चाहते हैं वो पहले से ही तैयार रहें। इसबार शाओमी इस बजट फोन पर पूरे 2 साल की वारंटी मुफ्त में दे रहा है। अब बात करते हैं इस फोन के किस वेरिएंट की कीमत कितनी है। सबसे पहला वेरिएंट 5,999 रुपये का है लेकिन अभी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे मात्र 5,799 रुपये में बेचा जाएगा, इसमें 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी है। इसका दूसरा व अंतिम वेरिएंट 2GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ, यह 6,199 रुपये में लॉन्च किया गया था, हालांकि अभी यह भी 200 रु सस्ता सेल किया जाएगा।
लॉन्च ऑफर के तौर पर फ्लिपकार्ट EMI ऑप्शन, एक्सचेंज डिस्काउंट, एक्सिस बैंक बज्ज कार्ड पर 5% छूट देगा। वहीं मी डॉट कॉम पर जियो की तरफ से इस फोन पर 2200 रु तक का कैशबैक और 125GB एक्स्ट्रा डेटा यूज करने मिलेगा। इसके अलावा शाओमी Mi प्रोटेक्ट यानी एक्स्ट्रा 1 साल की वारंटी मात्र 399 रु में प्रदान करेगा।
रेडमी 7A का फुल स्पेसिफिकेशन-

यह स्मार्टफोन ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड पाई 9 ओएस के साथ आया है. फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है. ये सिर्फ 2GB रैम वेरिएंट में पेश किया गया है. दोनों ही वेरिएंट में 2GB रैम है और स्टोरेज एक में 16GB और दुसरे में 32GB है.
कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो शाओमी ने इस फोन में इंडियन यूजर के लिए 12MP का सिंगल रियर कैमरा सेट करके दिया है. इसके साथ LED फ़्लैश है और PDAF लेंस भी. फ्रंट में एक 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. ये सेल्फी कैमरा AI फेस अनलॉक फीचर से लैस है. इस फोन के लिए कम्पनी सीन डिटेक्शन फीचर भी लाने वाली है. OTA अपडेट के द्वारा यह फीचर मिलेगा.
जैसा कि हमें आपको साफ-साफ बता ही दिया किये रेडमी फोन 16 और 32GB इंटरनल मेमोरी ऑप्शन में मिलेगा. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी है तो इसमें आप 256GB कैपेसिटी तक का माइक्रो एसडी लगा सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte, wifi, जीपीएस, माइक्रो युएसबी, 3.5mm ऑडियो जैक आदि सभी जरुरी फीचर हैं. Redmi 7A में 4000mAh की धांसू बैटरी 10W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है.

Latest Articles