चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो का एक नया स्मार्टफोन ऑनलाइन लीक हुआ है. यह फोन Vivo S1 है जिसकी लाइव इमेज सामने आयी है. कम्पनी इस फोन को ...

विवो S1 के लीक हुए सारे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.38 इंच की सुपर AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है. इस डिवाईस को मीडियाटेक हिलियो P65 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया जायेगा. इस फोन में रैम 4GB की और इंटरनल स्टोरेज 128GB हो सकती है. कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 16MP, 8MP और 2MP लेंस से किया जायेगा.

विवो का यह स्मार्टफोन 32MP AI फीचर्ड सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है. स्पेक्स से ऐसा लगता है कि इसका हाईलाइटिंग फीचर सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा. इसके अलावा लीक्ड स्पेसीफिकेशन में इसकी बैटरी 4500mAh की होने की खबर है. विवो S1 ड्यूल इंजन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. यह फोन एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड फनटच ओएस पर चलेगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये 6GB और 8GB रैम वेरिएंट में भी उतारा जा सकता है.



