Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल ने 97 रु प्लान में किया बदलाव, अब मिलेगा इतना डाटा

भारत की एक समय नंबर एक टेलीकॉम कंपनी रह चुकी भारती एयरटेल ने आज अपने 100 रुपये से कम कीमत के एक प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने 97 रुपय...

भारत की एक समय नंबर एक टेलीकॉम कंपनी रह चुकी भारती एयरटेल ने आज अपने 100 रुपये से कम कीमत के एक प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने 97 रुपये के प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। यह प्लान 2018 में लिमिटेड समय के लिए लॉन्च हुआ था लेकिन इसे फिर से ले आया गया। इसमें 14 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग करने और 2GB डेटा दिया जाता था, लेकिन अब इसमें डेटा बेनिफिट कम कर दिया गया है।
एयरटेल ने इस 97 रुपये के प्रीपेड प्लान में अब सिर्फ 500MB डेटा देने का फैसला किया है। हालांकि वॉइस कॉलिंग अनलिमिटेड ही दी जाएगी। और साथ में 300 SMS भी मिलेगा, पहले सिर्फ 100 SMS मिलता था। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की ही रहेगी।Image result for airtel
आपको बता दें एयरटेल ने एक 28 दिनों वाला प्लान भी पेश कर रखा है जो कॉलिंग यूजर के लिए बेस्ट है। जी हां एयरटेल का 129 रुपये का प्लान कॉल्स करने वालों के लिए काफी किफायती है। क्योंकि इससे सस्ता एक महीने वाला प्लान एयरटेल का यही है।
इंटरनेट यूजर्स के लिए हाल ही में एयरटेल ने एक नया प्लान लॉन्च किया था। कंपनी ने 599 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया था जिसमें ग्राहकों को 2GB डेटा हर रोज मिलता है और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग सर्विस। इसके अलावा 100 SMS प्रतिदिन दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन रहती है। एयरटेल के इस प्लान के साथ 4 लाख का लाइफ इन्सुरेंस भी होता है।Image result for airtel

Latest Articles