जी हाँ, चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने आज रेडमी 8A को भारत में लॉन्च कर दिया है, ये फोन रेडमी 7A का सक्सेसर है। यह नया रेडमी स्मार्टफोन श...
जी हाँ, चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने आज रेडमी 8A को भारत में लॉन्च कर दिया है, ये फोन रेडमी 7A का सक्सेसर है। यह नया रेडमी स्मार्टफोन शाओमी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन के अंतर्गत आता है। इस फोन में औरा ग्रिप डिज़ाइन दिया गया है। हैंडसेट में वाटरड्राप स्टाइल वाला डिस्प्ले है। इसबार कंपनी ने इसके डिस्प्ले साइज को काफी बढ़ा दिया है। और इसकी बैटरी भी पुराने A सीरीज से काफी दमदार हो चुकी है। इसमें 5000mAh की बाहुबली बैटरी लगाई गयी है।
शाओमी रेडमी 8A की कीमत-
इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन की कीमत मात्र 6,499 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है। पहला जो बेस वेरिएंट है उसमें 2GB की रैम और 32GB स्टोरेज दी है, और इसकी ही कीमत 6,499 रुपये रखी गयी है। वहीं रेडमी 8A का दूसरा वेरिएंट भी सस्ता ही हैं, यह वेरिएंट मात्र 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, इसमें आपको 3GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिलेगी।
आपको बता दें इस स्मार्टफोन की सेल फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी। बाद में इसे ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। अभी इसकी ऑनलाइन सेल होगी। रेडमी 8A की पहली सेल 29 सितंबर को होगी। फ्लिपकार्ट पर 29 तारीख को और मी की वेबसाइट पर 30 सितंबर को खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर में मिलेगा।
रेडमी 8A का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो 4G सिम सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें एंड्राइड का लेटेस्ट ओएस पाई 9 दिया है जोकि MIUI 10 पर बेस्ड है। इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है। साथ ही इसके डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट से पावर किया गया है। फोन में 2GB और 3GB रैम का ऑप्शन मिलता है। स्टोरेज दोनों में ही 32GB मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी 8A में सिंगल रियर कैमरा 12MP का दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके कैमरे में AI पोर्ट्रेट मोड, AI सीन डिटेक्शन और फेस अनलॉक फीचर दिए गए हैं। इस फोन में आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 512GB तक का लगा सकते हैं। इसमें 5000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी है जो 18W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। हालांकि 18W का चार्जर फोन के साथ नहीं मिलेगा, उसे आपको अलग से खरीदना पड़ेगा। रेडमी 8A में माइक्रो USB की बजाय टाइप C पोर्ट दिया गया है।