Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वीवो S1 प्रो इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो का लेटेस्ट फोन जो हाल ही में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था वो अब भारत में लॉन्च किया जाएगा। ख...

जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो का लेटेस्ट फोन जो हाल ही में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था वो अब भारत में लॉन्च किया जाएगा। खबरों के मुताबिक चंद दिनों में ही Vivo S1 Pro इंडिया में दस्तक दे देगा। यह फोन भारत में NFC सपोर्ट के साथ और तीन कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस फोन के मुख्य फीचर्स हैं स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 8GB तक की रैम, 48MP का प्राइमरी सेंसर और 32MP का सेल्फी शूटर कैमरा। यह फोन डायमंड शेप्ड क्वैड कैमरा सेटअप के साथ है, इसमें वाटरड्राप स्टाइल नौच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है।Image result for vivo s1 pro
टिपस्टर ईशान अग्रवाल और मायस्मार्टप्राइस ने दावा किया है कि जल्द ही वीवो S1 प्रो भारत में आ जाएगा, यह डिवाइस काला, ब्लू और सफेद रंग में लॉन्च होगा। आपको बता दें फिलीपींस में यह केवल दो कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ था। ईशान अग्रवाल ने ही बताया कि इंडियन वेरिएंट में NFC सपोर्ट होगा।
वीवो S1 प्रो की कीमत की अगर बात करें तो जो ग्लोबल वेरिएंट फिलीपींस में लॉन्च हुआ है, वो 15,999 PHP में उतारा गया है। यह सिर्फ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया। भारत में इसकी कीमत 22 हजार के आसपास हो सकती है।Image result for vivo s1 pro
वीवो S1 प्रो एंड्राइड पाई 9 पर फनटच ओएस के साथ चलता है। इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट है। फोन में 6.38 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड फुल व्यू डिस्प्ले है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 Octa कोर प्रोसेसर से powered किया गया है। इसमें 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में, वीवो S1 प्रो क्वैड कैमरा सेटअप के साथ है। इसमें 48MP, 8MP, 2MP और 2MP के कुल चार कैमरे लगे हैं।Image result for vivo s1 pro
फोन के फ्रंट में आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 4500mAh की बैटरी लैस किया है तो आपको काफी अच्छा बैकअप मिलेगा। यह डुअल 4G सपोर्ट करता है, इसमें डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह यूएसबी टाइप C पोर्ट के साथ है।Image result for vivo s1 pro

Latest Articles