Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने 118 रु, 153 रु, 187 रु और 399 रु के प्रीपेड प्लान में किया बदलाव

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने आज अपने कुछ प्लान्स को रिवाइज किया है। कंपनी ने केरल सर्किल के कुछ पैक्स की वैलिडिटी में बदलाव किया ह...

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने आज अपने कुछ प्लान्स को रिवाइज किया है। कंपनी ने केरल सर्किल के कुछ पैक्स की वैलिडिटी में बदलाव किया है। कंपनी ने 118 रुपये, 153 रुपये, 187 रुपये और 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में वैलिडिटी पीरियड को घटा दिया है।Image result for bsnl
सबसे पहले 118 रुपये के प्लान की बात करें तो इस प्लान में पहले 28 दिनों की वैधता मिलती थी, लेकिन अब केवल 21 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी। इस प्लान में 250 मिनट वॉइस कॉल प्रतिदिन मिलता है और 0.5GB डेटा भी हर रोज। इसके साथ फ्री PRBT सर्विस और 100 SMS भी डेली मिलता है। वहीं 153 रु प्लान जोकि हर रोज 1.5GB हाई स्पीड डेटा देता है, उसमें भी अब 21 दिन की वैलिडिटी मिलेगी, पहले 28 दिन मिलती थी।Image result for bsnl
BSNL के तीसरे रिवाइज्ड प्लान 187 रुपए में वैलिडिटी 4 दिन कम कर दी गयी है। यानी अब इस पैक में 24 दिनों की वैधता दी जाएगी। इस प्लान में डेली 3GB हाई स्पीड डेटा मिलता है, साथ में 250 मिनट वॉइस कॉलिंग की सुविधा हर रोज और 100 SMS भी प्रतिदिन दिया जाता है। 399 रुपये के प्लान की बात करें तो इस प्लान में पहले 80 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 1GB डाटा दिया जाता था लेकिन अब मात्र 65 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि डाटा अब दोगुना मिलेगा। अब इस पैक में डेली 2GB डेटा दिया जाएगा। बाकी 250 मिनट की डेली वॉइस कॉलिंग और 100 SMS रोज मिलेगा ही। ये सभी प्लान और इनमें किये गए बदलाव सिर्फ केरल सर्किल के लिए लागू है।Image result for bsnl

Latest Articles