Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इंडिया में लॉन्च से पहले ही Realme X2 की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन लीक !

दोस्तों, जैसा कि आप सबको पता होगा कि रियलमी ने Realme X2 स्मार्टफोन को चीन में सितंबर माह में ही लॉन्च कर दिया था। यह फोन इंडिया में अब ज...

दोस्तों, जैसा कि आप सबको पता होगा कि रियलमी ने Realme X2 स्मार्टफोन को चीन में सितंबर माह में ही लॉन्च कर दिया था। यह फोन इंडिया में अब जाकर लॉन्च होने वाला है। ऑफिसियल लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन के बारे में पता चल गया है। इस स्मार्टफोन के हाईलाइटिंग फीचर हैं स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर, 64MP क्वैड कैमरा सेटअप, 32MP सेल्फी शूटर और 4000mAh की बैटरी VOOC 4.0 फ़्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ।Image result for realme x2
टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने शेयर किया है कि रियलमी X2 भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी जा सकती है। दूसरा वेरिएंट 8GB रैम के साथ और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा। और इसकी कीमत 20,999 रुपये होगी। रियलमी इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर टीज कर रहा है। इसका मतलब यह फोन फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। साथ ही रियलमी के साइट पर भी मिलेगी।
रियलमी X2 का स्पेसिफिकेशन-Image result for realme x2
इस स्मार्टफोन के फीचर्स चीनी वेरिएंट जैसे ही हो सकते हैं। यह फोन एंड्राइड पाई 9 पर बेस्ड कलर ओएस पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। रैम 6GB और 8GB दी गयी है और स्टोरेज 128GB तक दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP+8MP+2MP+2MP के चार रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, WIFI, जीपीएस, ए-जीपीएस, NFC, टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक है। फोन में बैटरी 4000mAh की बैटरी फ़ास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ मिलती है।

Latest Articles