Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी 5 हुआ लॉन्च, 5.7 इंच डिस्प्ले और सेल्फी लाइट के साथ

Third party image reference शाओमी ने आज एक लाइव इवेंट में भारत में बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन रेडमी 5 लॉन्च किया है। यह फोन सबसे पहले ची...


Third party image reference
शाओमी ने आज एक लाइव इवेंट में भारत में बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन रेडमी 5 लॉन्च किया है। यह फोन सबसे पहले चीन में दिसंबर 2017 में रेडमी 5 प्लस के साथ लॉन्च कर दिया गया था। इंडिया में कंपनी ने रेडमी 5 प्लस को नोट 5 नाम से पेश किया था। और अब शाओमी ने रेडमी 5 को भी भारत में ले आया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लुसिवली अमेज़न इंडिया मी होम स्टोर्स और मी डॉट कॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Third party image reference
रेडमी 5 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स-
दोस्तों, शाओमी रेडमी 5 की शुरुआती कीमत 7,999रु है। रेडमी 5 के 2GB RAM + 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7999 रुपये है, जबकि 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले की कीमत 8,999रु रखी गयी है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को 20 मार्च से अमेज़न और शाओमी के ऑफिसियल वेबसाइट और ऐप से खरीदा जा सकेगा।
लॉन्च ऑफर के तहत रिलायंस जियो रेडमी 5 खरीदने पर 2200रु का कैशबैक और 100GB अतिरिक्त डेटा देगा। इसके अलावा इसे SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

Third party image reference
शाओमी रेडमी 5 का स्पेसिफिकेशन-
रेडमी 5 में ड्यूल नैनो सिम स्लॉट है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है। स्क्रीन का पिक्सेल डेंसिटी 282ppi है। डिवाइस को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। जोकि 1.8GHz पर क्लोकड है।
रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा 1.25-माइक्रोन पिक्सेल, f/2.2 अपर्चर, पीडीएफ, HDR और LED फ़्लैश के साथ है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो फ्रंट कैमरा 5MP का है और इसके साथ सेल्फी LED लाइट दिया हुआ है।

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो ये तीन अलग अलग रैम और स्टोरज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। पहला 2GB रैम आउट 16जब स्टोरज के साथ, दूसरा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ और तीसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ।

Third party image reference
रेडमी 5 में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में है। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा एक्सीलेरोमेटर, एम्बिएंट लाइट, gyro और प्रोक्सिमिटी सेंसर्स भी मौजूद हैं। फोन एंड्रॉइड नॉगट 7.1.2 पर चलता है। रेडमी 5 में आपको 3300mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। फोन का वजन 157 ग्राम है और फोन की मोटाई 7.7mm है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू रंग में मिलेगा।

ليست هناك تعليقات

Latest Articles