जी हां दोस्तों, सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A8 प्लस स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है. कम्पनी ने इस स्मार्टफोन को इसी साल जनवरी में 32,999 रूपये ...
जी हां दोस्तों, सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A8 प्लस स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है. कम्पनी ने इस स्मार्टफोन को इसी साल जनवरी में 32,999 रूपये में लॉन्च किया था. केवल दो तीन महीने के भीतर ही सैमसंग ने इसकी कीमत 2000रु घटा दी है. अब गैलेक्सी ए8 प्लस को सिर्फ 30,999 में आप खरीद सकते हैं.
Third party image reference
सैमसंग का यह फोन वनप्लस 5T, नोकिया 8 और शाओमी के मी मिक्स 2 की टक्कर का है. गैलेक्सी A8+ खासकर अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और यहाँ से बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के EMI पर इसे लिया जा सकता है.
Third party image reference
इस फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर की बात करें तो इसमें आपको गैलेक्सी S8 और S8+ जैसा इनफिनिटी डिस्पले देखने को मिलता है. सैमसंग का यह पहला फोन है जिसमे डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 16MP और 8MP का फ्रंट कैमरा है. रियर कैमरा 16 मेगापिक्सेल का है.
Third party image reference
फोन में 6 इंच का फुल एचडी सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है. जिसका रिजोल्युसन 2220 x 1080p है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है. इस डिवाईस में 6GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी हुई है. हालाँकि माइक्रो एसडी 256GB तक का लगाया जा सकता है.
Third party image reference
प्रोसेसर Exynos 7885 दिया गया है. सैमसंग A8 प्लस में फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में है और इस फोन में IP68 रेटिंग है जोकि धुल और जल रोधक बनाता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 3500mAh की ली-ion बैटरी लगी है. स्मार्टफोन का वजन 191 ग्राम है.


ليست هناك تعليقات