Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो कैशबैक ऑफर के साथ Intex ने लॉन्च किया ये सस्ता 4G स्मार्टफोन

Third party image reference देशी मोबाइल कम्पनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को Intex Aqua Lions E3 स्मार्टफोन लॉन्च किया. पिछले महीने...


Third party image reference
देशी मोबाइल कम्पनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को Intex Aqua Lions E3 स्मार्टफोन लॉन्च किया. पिछले महीने कम्पनी ने एक्वा लायंस T1 का बेसिक वर्जन एक्वा T1 लाइट पेश किया था. अभी लॉन्च हुए एक्वा लायंस E3 के बेसिक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, 8 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है और 4G VoLTE सपोर्ट करता है.
Intex Aqua Lions E3 की कीमत और लॉन्च ऑफर्स-

Third party image reference
इंटेक्स ने एक्वा लायंस E3 को पुजारा टेलिकॉम के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप करके लॉन्च किया है जोकि सौराष्ट्र गुजरात में स्थित है. यह फोन मात्र 5,499 रूपये में पुजारा टेलिकॉम के आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. हालाँकि कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 6,999 रूपये बताई गयी है.

Third party image reference
लॉन्च ऑफर के तहत इस हैंडसेट के साथ जियो के तरफ से 2200रु का इंस्टेंट कैशबैक दिया जायेगा. जो भी ग्राहक इस फोन के साथ जियो का 198 या 299 के प्लान से रिचार्ज करेंगे उन्हें 44 कैशबैक वाउचर मिलेगा और प्रत्येक वाउचर की वैल्यू 50रु होगी. जिसे माय जियो ऐप से अगले रिचार्जेज में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Third party image reference
इंटेक्स एक्वा लायंस E3 का फुल स्पेसिफिकेशन-
इंटेक्स का यह फोन डुअल सिम फोन है जिसमें आपको 5 इंच का एचडी डिस्प्ले 720x1280 पिक्सेल रिजोल्युसन का डिस्प्ले मिलता है. फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस nougat 7.0 पर चलता है. इस डिवाईस में स्प्रेडट्रम का SC9832A प्रोसेसर लगाया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 2GB की रैम दी गयी है और इंटरनल मेमोरी 16GB की है. इस फोन में 32GB तक का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है. अब बात कैमरे की करें तो रियर में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा LED फ़्लैश के साथ है, और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया हुआ है.
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट, WLAN, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 मौजूद है. सेन्सर्स की बात करें तो इस फोन में सभी जरुरी सेंसर जैसे ग्रेविटी सेंसर, प्रोक्स्मिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर है.

Third party image reference
इंटेक्स एक्वा लायंस E3 में आपको 2500mAh की बैटरी देखने को मिलेगी जो 5 से 7 घंटे का टॉकटाइम और 200 से 250 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देती है. यह स्मार्टफोन सिर्फ काला रंग में उपलब्ध है. फोन का वजन 154 ग्राम है और फोन की मोटाई 8mm है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles