Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आधार वेरीफाई करा लें, महीने में 12 रेल टिकट बुक करा पाएंगे

आधार वेरीफाईड यूजर अब एक माह में 12 रेलवे टिकट बुक करा सकते हैं. IRCTC ने इस बदलाव को 26 अक्टूबर को ही लागू कर दिया था. आधार लिंक करने...

आधार वेरीफाईड यूजर अब एक माह में 12 रेलवे टिकट बुक करा सकते हैं.
IRCTC ने इस बदलाव को 26 अक्टूबर को ही लागू कर दिया था.
आधार लिंक करने के लिए आपको अपने IRCTC प्रोफाइल में आधार KYC सेक्शन में जाना होगा.

Google
दोस्तों, ये खबर आपमें से बहुत लोगों के लिए बहुत बड़ी खबर और खुशखबरी हो सकती है. जी हाँ, भारतीय रेलवे ने मासिक टिकट बुक करने की लिमिट को बढ़ा दिया है. पहले आप सिर्फ 6 टिकट ही एक महीने में बुक कर पाते थे लेकिन अब कुल 12 टिकट करा पाएंगे. परन्तु इसके लिए आपको अपना आधार नंबर IRCTC पर वेरीफाईड करना होगा.

google
रेलवे ने इसे 26 अक्टूबर से ही प्रभाव में ला दिया था. इंडियन रेल ने यह एक नया तरीका निकाला है जिससे की पैसेंजर अपने आधार को जल्दी से अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करा ले. IRCTC के अधिकारीयों ने कहा की बिना आधार के वेरीफाई किये हुए अब भी 6 टिकट बुक किये जा सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा टिकट बुक कराने के लिए यूजर को अपना आधार रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपडेट करना होगा.
ऐसे करें आधार को IRCTC अकाउंट से लिंक-
सबसे पहले आप अपने अकाउंट में लॉग इन करें, उसके बाद माय प्रोफाइल सेक्शन में जाकर आधार KYC पर क्लिक करें. वहां अपना आधार नम्बर डालें, फिर आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल में एक वन-टाइम-पासवर्ड आएगा. उसे डालने के बाद आपका आधार वेरीफाईड हो जायेगा

ليست هناك تعليقات

Latest Articles