दोस्तों, जब भी आपका जियो का प्लान ख़त्म होने पर आता होगा तो कोई न कोई ऑफर आ ही जाता होगा. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. बल्कि अभी तो जियो के रिच...
दोस्तों, जब भी आपका जियो का प्लान ख़त्म होने पर आता होगा तो कोई न कोई ऑफर आ ही जाता होगा. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. बल्कि अभी तो जियो के रिचार्ज पर हमें हर जगह से कैशबैक ऑफर दिए जा रहे हैं. इसलिए दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि कहाँ कहाँ से आप बम्पर कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं और कौन-कौन से ऐप और वेबसाइट आपको कितना कैशबैक जियो सिम रिचार्ज करने पर दे रहा है. तो चलिए शुरू करते हैं.

Amazon Pay Balance-
दोस्तों, यह अमेज़न इंडिया के शॉपिंग साइट्स और ऐप में उपलब्ध रिचार्ज सर्विस है. अमेज़न ने भी जियो ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त ऑफर की पेशकश की है. अगर आप जियो के 399 या इससे ज्यादा के किसी भी पैक से रिचार्ज करेंगे तो आपको फ्लैट 99रु का कैशबैक दिया जायेगा, जो 3-4 दिनों में आपके अमेज़न पे बैलेंस में ऐड कर दिया जायेगा. इस ऑफर को आप अमेज़न के ऐप या साईट कहीं से भी रिचार्ज करके ले सकते हैं.

FreeCharge-
दोस्तों फ्रीचार्ज पर जियो का किसी भी 300 रूपये से ऊपर के प्लान से रिचार्ज करने पर फ्लैट 75रु का कैशबैक दिया जा रहा है. लेकिन यह ऑफर केवल उनलोगों के लिए है जो फ्रीचार्ज के ने यूजर हैं.

चिंता मत कीजिये, पुराने कस्टमर्स 300 से ज्यादा का रिचार्ज करते हैं तो उन्हें भी 50रु का कैशबैक दिया जायेगा. इसके अलावा फ्रीचार्ज पर एक और ऑफर चल रहा है.
जी हाँ, अगर आप जियो का 100रु से ऊपर का कोई प्लान जैसे की 149 वाला है, तो आपको 30रु का कैशबैक दिया जायेगा. इन सभी ऑफर्स का लाभ लेने के लिए आपको promocode अप्लाई करना होता है जो आपको अपने फ्रीचार्ज ऐप में मिल जायेगा.

PhonePe-
इस ऐप पर भी जियो का ऑफर चल रहा है. फोनपे ऐप वैसे तो एक UPI ऐप है. लेकिन इसपर रिचार्ज के साथ शॉपिंग और बहुत सारे सर्विसेज उपलब्ध हैं. इस ऐप से अगर आप पहली बार जियो का कोई 300रु से ऊपर के प्लान से रिचार्ज करते हैं तो तुरंत आपको 75रु कैशबैक दे दिया जायेगा. और अगर आप पहली बार नहीं कर रहे हैं तो कोई बात नहीं, फिर भी आप 30रु कैशबैक दिया जायेगा.

पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने मित्रों को भी शेयर करें ताकि वे भी इस ऑफर का लाभ लें सकें. और टेक ख़बरों से रिलेटेड न्यूज़ पढने के लिए आप हमें फॉलो भी कर सकते हैं.



ليست هناك تعليقات