दोस्तों, आजकल सैमसंग के स्मार्टफोन काफी महंगे लॉन्च होते हैं लेकिन कुछ महीनों बाद इनके दाम कम कर दिए जाते हैं। इसलिये मेरा मानना है कि सैम...
दोस्तों, आजकल सैमसंग के स्मार्टफोन काफी महंगे लॉन्च होते हैं लेकिन कुछ महीनों बाद इनके दाम कम कर दिए जाते हैं। इसलिये मेरा मानना है कि सैमसंग के फोन्स को कभी भी लॉन्च के वक्त नहीं खरीदना चाहिए। आपने भी इस बात पर जरूर गौर किया होगा। आज मैं आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताऊंगा जिसे सैमसंग ने कितने में लॉन्च किया था और आज वो कितने में मिल रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
google
सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो-
दोस्तों सैमसंग ने इस फोन को सितम्बर 2016 में लॉन्च किया था और कितने रूपये में किये था आपको पता है! गैलेक्सी A9 प्रो को 32,490रु में लॉन्च किया था. अभी इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो अब यह फोन केवल और केवल 22,990रु में बिक रहा है और ऑनलाइन कहीं-कहीं पर तो 18,990रु में ही मिल रहा है. आईये अब इस फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन बता देता हूँ.
Gsmarena
सैमसंग के इस फ्लैगशिप-मिड रेंज फोन में आपको 6 इंच की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास के साथ मिलता है. इतना ही नहीं फोन के बैक में भी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. डुअल नैनो सिम और एक मेमोरी कार्ड एक साथ लगता है. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 652 लगा है. फोन में 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी है जिसमें आपको लगभग 23GB स्पेस खाली मिलता है.
PhoneBunch
कैमरे की बात की जाय तो इसमें 16MP का रियर कैमरा OIS फीचर के साथ है. इसका फ्रंट कैमरा 8MP का है. फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के होम बटन में है और यह Android नुगट 7.1.1 पर काम करता है. और इस फोन का बैटरी सबसे दमदार है, इसमें 5000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगी है. बैटरी की वजह से फोन थोड़ा भारी है, इसका वजन 210 ग्राम है. लेकिन फोन की मोटाई सिर्फ 7.9mm है.
सैमसंग गैलेक्सी J7 (2016)-
google
यह स्मार्टफोन भी काफी पॉपुलर रहा है. इस फोन को सैमसंग ने मार्च 2016 में लॉन्च किया था. और कितने में किया था? 15,990 रूपये में. जी हाँ, लेकिन अब इस फोन की कीमत कितनी है आपको मालूम है! अब इस स्मार्टफोन की कीमत घटकर सिर्फ 11,999रु रह गयी है. मगर ऑनलाइन खरीदने पर आपको कई जगह इससे भी कम दाम में मिल जायेंगे. फ्लिप्कार्ट बिलियन सेल के दौरान तो इसे महज 9,490रु में बेच रहा था. चलिए अब इस फोन के कुछ बेसिक स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं.
google
इस फोन में आपको 5.5 इंच का एचडी सुपर amoled डिस्प्ले देखने को मिलता है. डिवाईस में सैमसंग का अपना exynos 7870 प्रोसेसर लगा है. फोन में 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज दी गयी है जिसमें आपको लगभग 10.5GB मेमोरी खाली मिलती है. फोन डुअल माइक्रो सिम सपोर्ट करता है और 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगाया जा सकता है.
C4ETech
कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है और फ्रंट कैमरा 5MP का है और इसके बगल में ही फ़्लैश लाइट दिया गया है. फोन एंड्राइड nougat पर चलता है. बैटरी 3300mAh की लगी है. फोन का वजन 170 ग्राम है और मोटाई 7.88mm है.
सैमसंग गैलेक्सी A7 (2017)-
Gsmarena
अब बात करते है इस A सीरीज के फोन की. सैमसंग ने गैलेक्सी A7 (2017) को इसी साल मार्च में 33,490रु में लॉन्च किया था. और आज इसकी कीमत घटकर इतनी रह गयी है कि आप यकीन नहीं करेंगे! अब इसकी कीमत सिर्फ 24,990 रूपये रह गयी है. ये प्राइस तो सैमसंग ने तय की है लेकिन हकीकत में यह स्मार्टफोन आपको मात्र 20,990रु में ऑनलाइन मिल जायेगा और ऑफलाइन भी मिल सकता है. अब इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं.
google
सैमसंग गैलेक्सी A7 (2017) में आपको 5.7 इंच का फुल HD सुपर अमोलेड डिस्प्ले कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ मिलता है. फोन में डेडिकेटेड डुअल नैनो सिम और माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट है. इसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं. फ़ोन में सैमसंग का ही Exynos 7880 चिपसेट लगा है. रैम 3GB दी गयी है और स्टोरेज 32GB है. डिवाईस एंड्राइड मार्शमैलो पर चल रहा है लेकिन इसे nougat का भी अपडेट मिल चूका है इसलिए आप इसे आराम से nougat में अपडेट कर सकते हैं.
phonearena
इस फोन में 16MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट कैमरा भी 16MP का ही दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के होम बटन में ही लगा है. फोन में 3600mAh की बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 186 ग्राम है और मोटाई 7.9mm है.
Gsmarena
दोस्तों आपने देखा की किस तरह से सैमसंग के स्मार्टफोन की कीमत गिरती है. कम्पनी कोई भी फोन लॉन्च करती है तो, दो-तीन महीनों में ही उसकी कीमत कम कर देते हैं. ऐसे में जो व्यक्ति लॉन्च के वक्त फोन खरीदता है वो अपने को ठगा हुआ महसूस करता है. इतना ही नहीं, मैंने देखा है कि कुछ फोन्स की कीमत इन्होंने लॉन्च के सिर्फ एक महीने में ही कम कर दी थी.
इसलिए मेरे ख्याल से तो सैमसंग का फोन लॉन्चिंग के समय नहीं लेना चाहिए. यहाँ तो मैंने सिर्फ 3 ही स्मार्टफोन के उदाहरण दिये हैं, जिसमें से मैंने खुद गैलेक्सी A9 प्रो को लगभग एक महीने पहले 18,990रु में ख़रीदा था. ऐसे कई और स्मार्टफोन हैं जिनके प्राइस 10 से 20 हजार रूपये कम हो चुके हैं.
दोस्तों आपका क्या कहना है सैमसंग के इस तरह बिज़नेस करने के बारे में और क्या आप सैमसंग के इस स्ट्रेटिजी से संतुष्ट हैं? नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जवाब जरुर दें.


ليست هناك تعليقات