कुछ समय पहले ही आईडिया ने 509रु का प्लान पेश किया था और आज फिर आईडिया सेलुलर ने एक और नया टैरिफ प्लान लॉन्च कर दिया है। इसबार कंपनी ने जिय...
कुछ समय पहले ही आईडिया ने 509रु का प्लान पेश किया था और आज फिर आईडिया सेलुलर ने एक और नया टैरिफ प्लान लॉन्च कर दिया है। इसबार कंपनी ने जियो के जैसा 309 रुपये का प्लान पेश किया है। इस पैक में आईडिया के ग्राहकों को 1GB इंटरनेट डेटा हर रोज दिया जाएगा। कॉलिंग की बात करें तो यूजर्स लोकल और STD कॉल्स अनलिमिटेड कर ही पाएंगे, साथ ही रोमिंग में रहने के बावजूद भी असीमित आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स का मजा ले सकते हैं।
Third party image reference
डेली 100 टेक्स्ट मैसेज भी भेजने के लिए दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की होगी। इसके अतिरिक्त, अगर आप इस पैक को आईडिया के ऑफिसियल वेबसाइट या ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 1GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाएगा जिसकी वैधता भी प्लान के अनुसार ही रहेगी।
यहां मैं आप लोगों को आईडिया के इस प्लान के कुछ नियम व शर्त बताना चाहूंगा जोकि ग्राहकों को कभी ये कंपनियां बताती नहीं है। आईडिया ने इन प्लान के बारे में कहा है कि अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी लेकिन मैं आपको बता दूं कि कंपनी ने अपने T & C में साफ-साफ लिखा है कि आप एक दिन में 250 मिनट से ज्यादा कॉल नहीं कर सकते और एक हफ्ते में 1000 से अधिक मिनट तक फ्री कॉल नहीं कर पाएंगे। इस लिमिट को पार करते ही आपके मेन बैलेंस से 1p/sec के रेट से चार्ज कटना शुरू हो जाएगा। इसलिए अगर आप ऐसे कोई प्लान्स यूज करते हैं तो आपको लिमिट का भी ध्यान रखना पड़ता है।
Third party image reference
अभी फिलहाल जियो और एयरटेल ही बिना किसी लिमिट के यानी अनलिमिटेड कॉल्स करने की आजादी देता है। अब अगर जियो के 309रु के प्लान आईडिया के इस प्लान की तुलना करें तो जियो 49 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल्स और 1GB डेटा रोज देता है। आईडिया भी अपने 309 के प्लान में सेम बेनिफिट दे रहा है लेकिन इसके प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिन तक ही है।
ऐसे में आप किस कंपनी के नेटवर्क के साथ बने रहना चाहते हैं और भविष्य में किसका प्लान बेस्ट रहेगा? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। और आपने अभी तक इस टेक blog Teknikal Raman को फॉलो नहीं किया है तो जरूर कर लें क्योंकि यहां आपको मिलती रहेगी ताजा टेक खबरें 100% सच और शुद्ध।


No comments