Third party image reference भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2017 में भी चाइनीज कंपनियों का ही बोलबाला रहा। 2016 में चीन की मोबाइल निर्माता ...
Third party image reference
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2017 में भी चाइनीज कंपनियों का ही बोलबाला रहा। 2016 में चीन की मोबाइल निर्माता कंपनियों का शेयर 34% था जबकि इसबार 2017 में ये बढ़कर 54% हो गया है। शाओमी ने इस वर्ष काफी उन्नति की है और इसने तो 2017 के चौथी-तिमाही में सैमसंग को पीछे कर भारत की नंबर वन मोबाइल सेलिंग कंपनी बन गयी थी।
Third party image referenceदोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन कौन कौन से रहे थे।
इसमें कोई शक नहीं है कि शाओमी एक बेहतरीन और किफायती स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर है। टॉप 10 स्मार्टफोन में जो सबसे पहले नंबर पर रहा वो है शाओमी का रेडमी नोट 4 और दूसरे नंबर पर भी शाओमी का ही कब्जा है। रेडमी 4 दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला फोन रहा।
Third party image reference
उसके बाद तीसरे नंबर पर है सैमसंग का गैलेक्सी J2, फिर चौथे पर ओप्पो A37 और पांचवे नंबर पर शाओमी रेडमी 4A बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन 2017 का है। यह डाटा कॉउंटरपॉइंट रिसर्च द्वारा जारी किया गया है।
Third party image reference
अब छठे नंबर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी J7 Nxt छठा सबसे ज्यादा बिक, उसके बाद सातवें और आठवें नंबर पर भी सैमसंग का ही फोन क्रमशः गैलेक्सी J7 प्राइम और गैलेक्सी J2 2016 ज्यादा बिक्री वाला फोन बना।
Third party image reference
अंत में 9वें और 10वें नंबर पर वीवो का फोन ने स्थान पाया है। रिपोर्ट के अनुसार वीवो का Y55L नौवें और Y53 दसवें नंबर पर जगह बनाई है।
Third party image referenceटेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें पढ़ते रहने के लिए आप इस चैनल को फॉलो कर सकते हैं।


ليست هناك تعليقات