जियो ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में घुसकर पूरे भारतीय टेलीकॉम सेक्टर को तबाह करके रख दिया है। और इस बार कंपनी ने जो किया है उससे एयरटेल, आईडिया ...
जियो ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में घुसकर पूरे भारतीय टेलीकॉम सेक्टर को तबाह करके रख दिया है। और इस बार कंपनी ने जो किया है उससे एयरटेल, आईडिया जैसी बड़ी कंपनियां भी हिल जाएगी। जियो ने अपने सभी प्लान को रिवाइज किया है और इस बार कंपनी ने Jio Republic Day ऑफर के नाम से यह पेशकश की है। जिसके तहत जियो सभी प्लान्स में 50% ज्यादा डेटा देगी. ये गणतंत्र दिवस वाला ऑफर 26 जनवरी 2018 से लागू हो जाएगा।
Third party image reference
सभी मौजूदा प्लान्स जिनमें 1GB डेटा डेली दिया जाता था उन सभी में 26 तारीख से हर रोज 1.5GB डेटा दिया जाएगा। और जिन प्लान्स में 1.5GB मिलता था, उसमें 2GB डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसका मतलब अगर आप 26 जनवरी को या इसके बाद 149रु, 349रु, 399रु और 449रु वाले प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आपको डेली 1.5GB डेटा मिलेगा। इन सभी प्लान्स की वैलिडिटी क्रमशः 28 दिन, 70 दिन, 84 दिन और 91 दिन है।
Third party image reference
इसी तरह 198रु, 398रु, 448रु और 498रु के प्लान्स में गणतंत्र दिवस के दिन से 1.5GB की बजाय 2GB इंटरनेट डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इन चारो प्लान की वैधता भी क्रमशः 28 दिन, 70 दिन, 84 दिन और 91 दिन है। इन सभी टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS डेली दी जाती है।
जियो ने एक Sachet प्लान में भी दिलचस्प बदलाव किया है। 98रु के इस Sachet प्लान में पहले 0.15GB डेटा डेली मिलता था, जिसकी वैलिडिटी 14 दिन होती थी। लेकिन 26 जनवरी से इस प्लान में एकबार में ही 2GB डेटा दे दिया जाएगा और प्लान की वैधता पूरे 28 दिन रहेगी।
Third party image reference
ये सभी प्लान्स रिवाइज करके जियो ने इसलिए लॉन्च किया है क्योंकि एयरटेल ने हाल ही में अपने 149 और 399 प्लान में रिवीजन करके जियो जैसा लाभ देना शुरू कर दिया था। ऐसे में फिर एयरटेल और रिलायंस जियो के प्लान के फायदे एक जैसे हो गए थे।
Third party image reference
आप जानते ही हैं कि जियो के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने कहा था कि जियो की तरफ से हमेशा बाकी टेलीकॉम कंपनियों से ज्यादा डेटा का लाभ दिया जाएगा। और इसी के चलते अपने वादे के मुताबिक कंपनी ने ऐसा कदम उठाया है।
Third party image reference
अब ये देखना है कि फिर से एयरटेल जियो से टकराने के लिए अपने प्लान के साथ क्या कुछ करती है। खैर जो भी हो फायदा तो भारत की आम जनता को हो ही रहा है।


ليست هناك تعليقات